Alliance: तलाक के बाद आमने-सामने आएगे सोहेल खान और सीमा, अलायंस शो में जल्द होगी अली गोनी की एंट्री
Seema Sachdev Aly Goni Entry In Alliance: अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान के बाद अब सीमा सचदेवा और अली गोनी की वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरें चर्चा में हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
सोहेल खान और सीमा सचदेव (सौ. सोशल मीडिया )
Seema Sachdev Aly Goni Wildcard Entry In Alliance: अमेजन प्राइम का रियलिटी शो अलायंस अब दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इसको लेकर चर्चा काफी तेज है। इस शो में रवि किशन जैसे कई दिग्गज कलाकारों को देखा गया था।
अलायंस की कंटेस्टेंट लिस्ट में फिलहाल सबसे बड़ा नाम बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के भाई सोहेल खान का भी शामिल हो गया है। सोहेल की एंट्री से शो में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने के लिए मिल सकता है।
एक्स वाइफ की होगी एंट्री?
सोहेल खान ने अलायंस में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। अब खबर आ रही है कि जल्द ही अलायंस में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेवा भी एंट्री ले सकती है। अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि अगर सच में शो में सीमा की एंट्री होती है, तो ये काफी दिलचस्प हो सकता है। सोहेल और सीमा को साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है।
सम्बंधित ख़बरें
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
देविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
अली गोनी की भी हो सकती है एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अलायंस में जल्द ही सीमा सचदेवा के साथ अली गोनी की भी एंट्री हो सकती है। हाल ही में इस शो में सोहेल खान, वृद्धि पाटवे के साथ ही नाइजीरिया के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अगु स्टेनली ने भी वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली हैं। हालांकि सीमा और अली दोनों की ओर से इस खबर को लेकर किसी भी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
2022 में हुआ था सीमा सोहेल का तलाक
आपको बता दें कि सोहेल खान और सीमा सचदेवा ने साल 2022 में आपसी सहमति से तलाक का फैसला लिया था। इन दोनों ने 24 सालों तक एक दूसरे का साथ निभाया है। दोनों को इस शादी से दो बेटे योहान और निर्वान हैं। तलाक के बाद भी सीमा और सोहेल अपने बच्चों की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। सीमा कई बार मीडिया के सामने भी अपनी तलाक को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें :- पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
अली गोनी की पहचान
अली गोनी टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में से एक है। उन्होंने स्प्लिट्सविला 5, ये है मोहब्बतें, बिग बॉस जैसे कई शो में काम किया हैं। कुछ समय पहले तक अली कलर्स के कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रहे थे। अब खबर आ रही है कि अली गोनी अलायंस में नजर आ सकते हैं।
