Alliance: कुशाल टंडन के वायरल कमेंट पर गौहर खान का जवाब, पति जैद दरबार के समर्थन में कही बड़ी बात
Kushal Tandon Zaid Darbar Controversy: 'अलायंस' में कुशाल टंडन के वायरल बयान पर गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रतिक्रिया दी और पति जैद दरबार का समर्थन किया। गौहर ने अपने पति की तारीफ भी की।
- Written By: अपूर्वा नायक
गौहर खान का रिएक्शन (सौ. Instagram)
Gauahar Khan Reaction On Kushal Tandon Zaid Darbar Controversy: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो अलायंस में कुशाल टंडन और जैद दरबार की एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। हाल ही में कुशाल टंडन और जैद को लेकर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है।
हाल ही में देखा गया है कि जिम में वर्कआउट के दौरान सिगरेट को लेकर नॉर्मल बात हुई थी, जिसपर कुशाल ने कमेंट किया था कि तुझे मेरी ही सारी चीजें पसंद आती हैं। जिसके तुरंत बाद इस कमेंट को गौहर के साथ जोड़ा गया और ये जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कुशाल और जैद पर फूटा यूजर्स का गुस्सा
कुशाल टंडन के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर लोगों को आगबबूला कलर दिया। कई यूजर्स ने जमकर कुशाल को लताड़ा, तो वहीं कई ऐसे लोग भी थे जिन्होंने जैद की चुप्पी का भी विरोध किया।
सम्बंधित ख़बरें
Satluj Controversy:’सतलुज’ हटाने पर अनुराग बसु ने उठाए सवाल, बोले- क्रिएटिव फ्रीडम खतरे में है
Alliance: तलाक के बाद आमने-सामने आएगे सोहेल खान और सीमा, अलायंस शो में जल्द होगी अली गोनी की एंट्री
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
कई यूजर्स का मानना है कि ये बात सीधे तौर पर गौहर खान के लिए बोली गई है, लेकिन फिर भी जैद इस पर चुप रहे और उन्होंने कुशाल को कोई जवाब नहीं दिया। इसे लोग जैद की कमजोरी बता रहे हैं। लोगों के रिएक्शन पर अब गौहर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन शेयर किया है।
यूजर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
अलायंस शो में जैद की एंट्री के पहले दिन से ही लगातार गौहर खान अपने पति को सपोर्ट करती हुई नजर आ रही है। कुशाल और जैद को लेकर हो रहे इस विवाद को लेकर गौहर ने अपनी राय पेश की है। इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए गौहर खान ने इसे लेकर जवाब दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है कि आप जितने ज्यादा आत्मविश्वासी (SECURE) होते हैं, उतने ही कम बातों का बुरा मानते हैं। इसके साथ ही गौहर ने कैप्शन में लिखा कि हर बेवकूफी भरी बात पर रिएक्शन देने की जरूरत नहीं होती. जो लोग समझदार होते हैं, वो बेहतर करना जानते हैं। अपनी बात को खत्म करते हुए गौहर ने अपने पति जैद के लिए लिखा कि तुम पर बहुत गर्व है जैद।
ये भी पढ़ें :- Alliance: तलाक के बाद आमने-सामने आएगे सोहेल खान और सीमा, अलायंस शो में जल्द होगी अली गोनी की एंट्री
आखिर क्यों हुआ ये विवाद?
बता दें कि गौहर खान और कुशाल टंडन कई सालों पहले एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि बाद में दोनों का कुछ कारणों से ब्रेकअप हो गया और फिर गौहर ने जैद दरबार से शादी कर ली और इनके दो बच्चे भी हैं।
