Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Satluj Controversy:’सतलुज’ हटाने पर अनुराग बसु ने उठाए सवाल, बोले- क्रिएटिव फ्रीडम खतरे में है

Diljit Dosanjh Satluj Controversy: डिजिटल प्लेटफॉर्म से एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को अचानक हटा दिया गया है। इस अप्रत्याशित कदम पर डायरेक्टर अनुराग बसु ने तीखी आपत्ति जताई है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 07, 2026 | 10:27 AM

अनुराग बसु (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Anurag Basu On Satluj Controversy:‘सतलुज’ हटाने पर अनुराग बसु ने उठाए सवाल, बोले- क्रिएटिव फ्रीडम खतरे में हैबॉलीवुड से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। पॉपुलर पंजाबी सिंगर और बेहतरीन एक्टर दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर इस समय फिल्म गलियारों में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यह फिल्म 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए जारी की गई थी। लेकिन रिलीज के महज 2 दिन बाद ही इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से पूरी तरह गायब कर दिया गया।

बिना किसी पहले जानकारी या ऑफिशियली बयान के उठाए गए इस कदम से फैंस और सिनेमाप्रेमी हैरान हैं। फिल्म देखने की इच्छा रखने वाले दर्शक अचानक हुए इस फैसले की वजह तलाश रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस बड़ी घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री के भीतर भी खलबली मचा दी है।

ओटीटी से हटने पर फूटा अनुराग बसु का गुस्सा

इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री की फेमस हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जाने-माने फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु ने सोशल मीडिया पर इस कदम के खिलाफ खुलकर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान का पुरजोर समर्थन किया।

सम्बंधित ख़बरें

Alliance: कुशाल टंडन के वायरल कमेंट पर गौहर खान का जवाब, पति जैद दरबार के समर्थन में कही बड़ी बात

Paris Fashion Week 2026: पेरिस फैशन वीक में छाए प्रियंका-निक, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल

Alliance: तलाक के बाद आमने-सामने आएगे सोहेल खान और सीमा, अलायंस शो में जल्द होगी अली गोनी की एंट्री

पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं

#Satluj I never thought a day would come when Honey Trehan would face what Jafar Panahi faced in Iran. — anurag basu (@basuanurag) July 6, 2026

अनुराग बसु ने देश की मौजूदा परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए हनी त्रेहान की तुलना ईरान के बेहद चर्चित और विवादित फिल्म मेकर जाफर पनाही से कर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि भारत में एक समय ऐसा भी देखना पड़ेगा जब हनी त्रेहान जैसे प्रतिभावान फिल्ममेकर को उन विपरीत हालातों से जूझना पड़ेगा जिसका सामना जाफर पनाही ने ईरान में किया था।

कौन हैं ईरानी फिल्ममेकर जाफर पनाही

दरअसल जाफर पनाही ईरान के एक ऐसे फिल्म डायरेक्टर हैं जिन पर वहां की हुकूमत के खिलाफ दुष्प्रचार करने और व्यवस्था विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने के बेहद गंभीर आरोप लगे थे। इन आरोपों के चलते उन्हें वहां की कोर्ट ने 1 साल जेल की सजा सुनाई थी।

इसके साथ ही उन पर 2 सालों तक देश से बाहर जाने और किसी भी तरह के सामाजिक या राजनीतिक समूह का हिस्सा बनने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। अनुराग बसु का यह बयान सीधे तौर पर संकेत देता है कि आज के समय में भारतीय डायरेक्टरों को भी अपनी कला और विचारों को प्रस्तुत करने में वैसी ही कठोर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

सेंसर कट्स और पुराने विवादों से भरा रहा सफर

फिल्म ‘सतलुज’ के रास्ते में अड़चनें आने का सिलसिला काफी पुराना है और इसका अतीत विवादों से घिरा रहा है। शुरुआत में इस सिनेमाई प्रोजेक्ट का नाम ‘पंजाब 95’ तय किया गया था। साल 2022 में जब ‘सतलुज’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सामने प्रमाण पत्र के लिए प्रस्तुत किया गया था तो सेंसर बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई थी।

ये भी पढ़ें: Paris Fashion Week 2026: पेरिस फैशन वीक में छाए प्रियंका-निक, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल

फिल्म से जुड़े लोगों का आरोप था कि बोर्ड ने इसे पास करने के लिए लगभग 127 कट्स लगाने की शर्त रख दी थी जिसके कारण यह मामला तकरीबन 3 सालों तक ठंडे बस्ते में रहा। काफी संघर्ष के बाद इसका नाम बदलकर ‘सतलुज’ रखा गया जिसमें दिलजीत दोसांझ के साथ अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह और सुविंदर विक्की ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Diljit dosanjh satluj controversy anurag basu reactsjafar panahi creative freedom statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 10:27 AM

Topics:  

  • Bollywood
  • Diljit Dosanjh
  • Entertainment News
  • Famous Singer
  • OTT News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.