Sonakshi Zaheer Video: सोनाक्षी सिन्हा संग जहीर इकबाल का होली प्रैंक वायरल, रंग डालते ही एक्ट्रेस दौड़ीं पीछे

Sonakshi Zaheer Funny Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का होली प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है। जहीर ने हेलमेट में रंग भरकर सोनाक्षी को चौंका दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस मजाक में उनके पीछे दौड़ीं।
Zaheer Iqbal Holi prank Sonakshi Sinha viral video Bollywood celebrity celebration
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Zaheer Iqbal Holi Prank With Sonakshi Sinha: होली के रंगों में रंगा बॉलीवुड और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है बी-टाउन का क्यूट कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल। दोनों का एक मजेदार होली प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, सोनाक्षी और जहीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में दोनों किसी शूट की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। जहीर इकबाल स्कूटी पर बैठते हैं और सोनाक्षी को हेलमेट पहनकर बैठने के लिए कहते हैं। जैसे ही सोनाक्षी हेलमेट पहनने लगती हैं, अचानक उनके ऊपर रंग गिर जाता है। बाद में पता चलता है कि जहीर ने पहले से ही हेलमेट के अंदर रंग भरकर रखा था। रंग गिरते ही सोनाक्षी चौंक जाती हैं और तुरंत जहीर को मारने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ती हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार

वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री और मस्तीभरा अंदाज साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि रिश्ता इजी है, हमारा रिश्ता अव्यवस्थित है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस कपल की केमिस्ट्री पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि वेरी क्यूट कपल। वहीं दूसरे ने लिखा कि तुम दोनों बहुत स्वीट हो। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि बुरा ना मानो होली है।

2024 में रचाई थी शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर अपने फनी और रोमांटिक वीडियोज शेयर करते रहते हैं। फैंस को उनका हल्का-फुल्का अंदाज और आपसी बॉन्डिंग काफी पसंद आती है। गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साल 2024 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी शादी भी काफी चर्चा में रही थी और फैंस ने इस कपल को खूब शुभकामनाएं दी थीं। होली के मौके पर शेयर किया गया यह प्रैंक वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि दोनों की बॉन्डिंग कितनी मजबूत और मजेदार है। रंगों के इस त्योहार पर उनके इस वीडियो ने फैंस के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com