-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sohum Shah Crazy Song Abhimanyu Chakravyuh Mein Is Creating A New History
सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ का गाना ‘अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस गया है तू’ रच रहा है सिनेमा का नया इतिहास
- Written By: सोनाली झा
सोहम शाह की ‘क्रेजी’ का नया गाना 'अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस गया है तू' की दिलचस्प VFX स्टिल्स सामने आई हैं। इस गाने में किशोर कुमार की आइकॉनिक आवाज सुनने को मिलेगी। इस फिल्म में एक्टर के अलग-अलग अवतार देखने मिलेंगे।

सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' का गाना रिलीज
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोहम शाह एक बार फिर दर्शकों को अपने नए प्रोजेक्ट ‘क्रेजी’ से रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को गिरीश कोहली ने लिखा और निर्देशित किया है। एक्टर और एंटरप्रेन्योर सोहम शाह इस बार निर्माता की भूमिका में भी नजर आएंगे और उनकी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म एक अलग तरह का थ्रिलर लेकर आ रही है।
हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया था, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। अब फिल्म के गाने ‘अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस गया है तू’ की दिलचस्प VFX स्टिल्स सामने आई हैं। इस गाने की खासियत यह है कि इसमें किशोर कुमार की आइकॉनिक आवाज़ सुनने को मिलेगी। निर्माताओं की क्रिएटिव सोच और इनोवेशन के चलते इस गाने के विजुअल्स किसी बड़े सिनेमाई अनुभव से कम नहीं लग रहे हैं।
रिलीज़ हुई स्टिल्स में सोहम शाह के अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं। एक तस्वीर में वह खून से सने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह तेज़ धूप की किरणों की ओर हाथ बढ़ाते दिख रहे हैं। एक डरावने कब्रिस्तान के सीन में वह दो रहस्यमयी व्यक्तियों का सामना कर रहे हैं, तो एक अन्य स्टिल में उन्हें किसी ऊंचाई से गिरते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक और दिलचस्प तस्वीर में रेत के विशालकाय हाथ उनकी ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। ये सभी रहस्यमयी और थ्रिलर से भरपूर फ्रेम्स इस फिल्म के जबरदस्त सिनेमाई अनुभव की झलक दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान का बेटा आर्यन कितने रुपये में बेचता है एक शराब की बोतल
फिल्म के टीजर को पहले ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल चुकी है। इसमें दमदार विजुअल्स, रहस्यमयी बैकग्राउंड म्यूजिक और सोहम शाह का नया अंदाज देखने को मिला। किशोर कुमार के गाने के साथ सेट किया गया यह टीज़र फिल्म के रहस्यमयी माहौल को और भी रोमांचक बना देता है। ‘तुम्बाड़’ के बाद सोहम शाह का यह ट्रांसफॉर्मेशन उनके अभिनय के नए आयाम को दर्शाता है।
फिल्म में इमर्सिव VFX और भव्य सीक्वेंस को देखकर यह साफ है कि यह फिल्म दर्शकों के लिए एक थ्रिलिंग और रोमांचक यात्रा साबित होगी। ‘क्रेजी’ बॉलीवुड थ्रिलर जॉनर में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है, जिसमें जबरदस्त विजुअल्स, डायनामिक सिनेमेटोग्राफी और एज-ऑफ-द-सीट थ्रिल्स देखने को मिलेंगे। क्रेजी सिनेमाघरों में 28 फरवरी 2025 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
Sohum shah crazy song abhimanyu chakravyuh mein is creating a new history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Oppo Reno 16 Series ‘Baby Monster’ Edition: खास K-pop थीम्ड बॉक्स और एक्सेसरीज के साथ आएगा Oppo का नया फोन
Jul 29, 2026 | 09:21 AM₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 2 दशकों से था फरार
Jul 29, 2026 | 09:20 AMExplainer: रील्स छोड़… रियल रिटर्न के पीछे भागी Gen-Z, शेयर बाजार में 40% पहुंची हिस्सेदारी; देखें आंकड़ा
Jul 29, 2026 | 09:20 AMभारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMमहाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
Jul 29, 2026 | 09:09 AMRobot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Jul 29, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














