-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gen Z Stock Market Investment Reached By 40 Percent How They Invest Explainer
Explainer: रील्स छोड़… रियल रिटर्न के पीछे भागी Gen-Z, शेयर बाजार में 40% पहुंची हिस्सेदारी; देखें आंकड़ा
- Written By: मनोज आर्या
Gen-Z Stock Market Investment: नई पीढ़ी इस बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं, जो जल्द मुनाफा के बजाय लंबे समय के लिए अपना वेल्थ बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं, इनमें रिस्क लेने की क्षमता भी ज्यादा है।

शेयर बाजार में जेन-जी की धाक, (AI जेनरेटेड इमेज)
Gen-Z Stock Market Investment Explained: पिछले कुछ दिनों से भारत में एक शब्द काफी सुर्खियों में रहा और वो है Gen-Z। इस युवा पीढ़ी ने दिल्ली के जंतर-मंतर से सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में उनकी भूमिका कितनी अहम है। अब उनकी भागीदारी हर सेक्टर में काफी तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस बात के सबूत शेयर बाजार के आंकड़ों में भी देखने को मिलने लगे हैं।
डेटा के मुताबिक, कोविड के बाद शेयर बाजार में जेन-जी की भागीदारी सबसे ज्यादा देखने को मिली है। वर्तमान समय में यही युवा पीढ़ी शेयर बाजार को अपने कंधे पर उठाए हुए हैं। आंकड़ों की माने तो मौजूदा समय मे शेयर बाजार में जेन-जी की भागीदारी लगभग 40 प्रतिशत हो चुकी है। जो कि दर्शाता है कि स्टॉक मार्केट में युवा वर्ग की संख्या 10.50 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है।
बड़ी ताकत के रूप में उभरा युवा पीढ़ी
इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की इंवेस्टर प्रोफाइल काफी तेजी से युवा और टेक-सैवी जेनरेशन की ओर जा रही है। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में औसत भारतीय निवेशक मुश्किल से 30s की शुरुआत में है, और उनमें से लगभग आधे 30 से कम उम्र के हैं। हाल ही में एक बाजार विश्लेषण में सामने आया कि जेन-जी सेगमेंट एक बड़ी ताकत के तौर पर उभरा है, जो वित्त वर्ष 2020 में एनएसई रजिस्टर्ड निवेशकों के 25 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 तक 40 प्रतिशत हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Toy Export: भारत में बने खिलौनों का दुनिया में डंका, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट
Gold-Silver Rate Today: सोना 50,912 रुपये तक सस्ता हुआ, आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, जानें आज का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
Explainer: सीजेपी आंदोलन से राजनीति में उभरे नए समीकरण, चुनावों में कितना भारी पड़ेगा जेन-जी फैक्टर?
जानकारों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 खत्म होने तक ये आंकड़ा करीब 45 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का आंकड़ा भी एक बड़े डेमोग्राफिक बदलाव के संकेत दे रहे हैं। सब-30 निवेशकों को हिस्सा मार्च 2019 में 22.6 प्रतिशत से बढ़कर जुलआई 2025 तक 38.9 प्रतिशत हो गया, जिससे औसत निवेशक की उम्र 38 से घटकर 33 हो गई है।
- तेजी से बढ़ रही युवा भागीदारी: देश में इस वक्त 25 साल से कम उम्र के 600 मिलियन लोग हैं। घरेलू शेयर बाजार में उनकी मौजूदगी काफी तेजी से बढ़ रही है। NSE इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि 2022 में नए डीमैट अकाउंट्स में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिसमें 18-30 साल के लोग थे। Groww, Paytm Money और Zerodha जैसे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 70 प्रतिशत से ज्यादा नए यूजर्स इसी ऐज ग्रुप के हैं।
- छोटे शहरों तक डिजिटल पहुंच: आज निवेश का तरीका और विकल्प भी बदल रहे हैं। मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स सबसे लोकप्रिय बन चुके हैं। ऐप आधारित ब्रोकर्स अब सभी रिटेल इक्विटी निवेशकों का 80 प्रतिशत हिस्सा हैं। 55- 60 प्रतिशत नए एसआईपी (SIP) रजिस्ट्रेशन से देश के टॉप-30 शहरों से बाहर यानी की अब छोटे शहरों के लोगों की भी निवेश में भागीदारी बढ़ी है।
- Zen-Z के एसेट्स में बढ़ोतरी: युवा निवेशकों के पास अब इन्वेस्टमेंट्स ऐसेट्स का बड़ा हिस्सा है। 2025 में मिलेनियल्स और जेन-जी मिलकर सभी म्यूचुअल फंड ऐसेट्स 75.35 लाख करोड़, 862.64 बिलियन डॉलर का आधा यानी की 48 प्रतिशत नियंत्रित करेंगे। अकेले पिछले साल यानी की 2025 में 35 साल से कम उम्र के निवेशकों ने सभी नए एसआईपी खातों का 40 प्रतिशत खोला।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सात अलग-अलग तरह के इन्वेस्टर उभरकर सामने आए हैं, (सोर्स- Bain & Company)
किस ग्रुप को क्या पसंद?
- सेगमेंट-1: मेट्रो और टियर-1 सिटी के सैलरीड मिलेनियल्स डिजिटल रूप से माहिर है और वेल्थ बनाने पर उनकी पूरी फोकस है। वे म्यूचुअल फंड में सबसे अधिक निवेश कर रहे हैं।
- सेगमेंट-2: टियर-2 शहरों में रहने वाले सैलरीड मिलेनियल्स कॉन्फिंडेंट हैं, लेकिन अभी भी निवेश का अनुभव हासिल करन में लगे हुए हैं।
- सेगमेंट-3: युवा प्रोफेशनल्स जेन-जी नए कमाने वाले, जो मार्केट में निवेश के लिए आ रहे हैं, जिनकी ज्यादातर दिलचस्पी SIP में दिख रही है।
- सेगमेंट-4: सभी शहरों में नौकरीपेश Gen X ज्यादा उम्र के हैं, जो एक स्थिर निवेश हैं और उनका पोर्टफोलियो धीर-धीरे मजबूत हो रहा है।
- सेगमेंट-5: सेल्फ एम्प्लॉयड प्रोफेशनल्स मिड-करियर निवेशक जो बैलेंस्ड रिस्क लेने की क्षमता रखते हैं।
- सेगमेंट-6: जेन-जी युवा, जो जल्दी निवेश शूरू कर रह हैं। इसके साथ ही बाजार के रूख पर तेजी से रिस्पांड करते हैं।
- सेगमेंट-7: कारोबार करने वाले एक्सपर्ट निवेशक, जो सबसे ज्यादा रिस्क लने की क्षमता दिखाते हैं।
डिजिटल प्लेटफॉर्म से निवेश आसान
इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन (IBEF) की रिपोर्ट के मुताबिक, युवा पीढ़ी पूरी तरह डिजिटल माध्यम से निवेश करती है। मोबाइल-फर्स्ट फिनटेक प्लेटफॉर्म ने निवेश को काफी आसान बना दिया है। मार्केट रेगुलेटर और फिनटेक स्टार्टअप्स बताते हैं कि यंग इनवेस्टर्स तेज, ऐप जैसे अनुभाव की मांग करते हैं। इंडस्ट्री के एक सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि 35 प्रतिशत नए निवेशक स्लो और जटिल प्रक्रियाओं की वजह से शुरुआती चरण जैसे की नो यो कस्टर( KYC) वेरिफिकेशन के दौरान ही पीछे हट जाते हैं। हालांकि, जो निवेशक बने रहते हैं, वे भी तेज और आसान प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं।

भारत का नया निवेश सिर्फ कम उम्र का नहीं, बल्कि लंबे समय में फंड बनाने पर भी केंद्रीत है। रिपोर्ट के मुताबिक, अनुशासित निवेश के प्रति एक अहम बदलाव आया है।2025 में 35 साल से कम उम्र के भारतीयों ने सभी नए SIP अकाउंट्स में से 40 फीसदी खाते खोले। Gen Z के 19 फीसदी लोगों ने SIP के जरिए निवेश करने की बात कही (जबकि मिलेनियल्स में यह आंकड़ा 14 फीसदी था), और इनमें से लगभग 84 फीसदी ने इक्विटी म्यूचुअल फंड को चुना। अब सभी म्यूचुअल फंड फोलियो में से आधे 30 साल से कम उम्र के निवेशकों के पास हैं।
जल्द मुनाफा के बजाय लंबे समय पर ध्यान
नई पीढ़ी इस बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं, जो जल्द मुनाफा के बजाय लंबे समय के लिए अपना पैसा बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं। उनके पोर्टफोलियों को देखने को बाद यह साफ दिखता है। Bain & Groww की रिपोर्ट में यह सामने आया कि सैलरीड यंग इंवेस्टर अपनी इनकम का 55-65 प्रतिशत हिस्सा म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। शुरुआत भले ही साधारण एसआईफी करते हैं, लेकिन कई लोग बाद में बड़ी एकमुश्त (lumpsum) निवेश करने लगते हैं। पिछले दो सालों में, इक्विटी फंड में एकमुश्त निवेश का हिस्सा 11 फीसदी तक बढ़ा है, जो SIP निवेश के लगभग बराबर है।
यह भी पढ़ें: स्विगी इंस्टामार्ट को मिली नई बॉस! CEO अमितेश झा ने दिया इस्तीफा, जाने कौन हैं नंदिता सिन्हा जो संभालेंगी कमान
युवाओं में रिस्क लेने की क्षमता ज्यादा
यह जेनरेशन रिस्क लेने के मामले में भी अधिक क्षमतावान है। आंकड़े बताते हैं कि Gen Z के निवेश का 58 प्रतिशत हिस्सा स्टॉक्स या इक्विटी फंड्स में जाता है, जो सोने या दूसरी एसेट्स में किए जाने वाले निवेश से अधिक है। ‘बिजनेस टुडे’ के एक सर्वे में पाया गया कि 45 फीसदी Gen Z सोने की स्थिरता के बजाय स्टॉक्स/SIPs को पसंद करते हैं, और 18-21 साल के युवाओं में से 72 फीसदी का कहना है कि उन्होंने इक्विटी में निवेश किया है। ऑनलाइन कंटेंट से प्रभावित होकर, कई Gen Z इन्वेस्टर्स तेजी से बढ़ने वाले फंड्स (high-growth funds) की ओर बढ़ रहे हैं। इन ग्रुप्स में स्मॉल-कैप और मिड-कैप फंड होल्डिंग्स सबसे तेजी से बढ़ रही हैं।
Gen z stock market investment reached by 40 percent how they invest explainer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: रील्स छोड़… रियल रिटर्न के पीछे भागी Gen-Z, शेयर बाजार में 40% पहुंची हिस्सेदारी; देखें आंकड़ा
Jul 29, 2026 | 09:20 AMभारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMमहाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
Jul 29, 2026 | 09:09 AMRobot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Jul 29, 2026 | 09:09 AMउत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














