Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्मृति ईरानी ने नहीं लिया है पूरा यू-टर्न, दो नाव पर रहेंगी सवार, पार्ट टाइम जॉब

स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में नजर आने वाली हैं, कहा यह जाने लगा कि उन्होंने अब यू टर्न ले लिया है इस पर स्मृति ईरानी ने खुद को फुल टाइम पॉलिटिशियन और पार्ट टाइम एक्टर बताया।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jul 09, 2025 | 10:30 AM

स्मृति ईरानी ने खुद को बताया फुलटाइम पॉलिटिशियन पार्ट टाइम एक्टर

Follow Us
Close
Follow Us:

अमेठी लोक सभा सीट से हारने के बाद स्मृति ईरानी ने टीवी पर वापसी की तो लोगों को लगा कि उन्होंने यू टर्न ले लिया है और अब वह पॉलिटिक्स से तौबा कर चुकी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। स्मृति ईरानी ने खुद एक इंटरव्यू में यह बताया है कि वह अब भी फुल टाइम पॉलिटिशियन हैं और पार्ट टाइम एक्टर है, क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो जो वह कर रही हैं वह उनका पार्ट टाइम जॉब है।

स्मृति ईरानी ने बातचीत के दौरान आगे कहा कि आलोचना करने वालों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। राजनीति में कई लोग फुल टाइम पॉलिटिशियन पार्ट टाइम वकील, पार्ट टाइम टीचर, पार्ट टाइम जर्नलिस्ट होते हैं। वैसे मैं पार्ट टाइम एक्टर हूं। शो के बारे में बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि 25 साल पहले जब इस शो की शुरुआत हुई थी, लोग इस शो से जुड़ गए थे, क्योंकि इसने समाज के उन मुद्दों को उठाया था जिसे मेन स्ट्रीम सिनेमा ने भी हाथ लगाने की भी कोशिश नहीं की थी।

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की Ex PA ने कंपनी को लगाया लाखों का चूना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्मृति ईरानी ने बताया 25 साल पहले शो ने कैसे जीता था दर्शकों का दिल

स्मृति ईरानी ने बताया कि 25 साल पहले इस शो ने मैरिटल रेप के बारे में बात की थी, एडल्ट साक्षरता के बारे में बात की थी, 25 साल पहले इस शो ने इच्छा मृत्यु के बारे में बात की थी, इन विषयों को फिल्मों ने छुआ तक नहीं है। यही कारण था कि यह शो लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुआ था। हालांकि स्मृति ईरानी ने इस पर जानकारी नहीं दी कि इस बार शो में क्या कुछ नया होने वाला है।

टॉप पर बने रहना आसान काम नहीं 

स्मृति ईरानी ने बताया कि उनकी उम्र 49 साल की है। 25 साल तक उन्होंने काम किया ना सिर्फ इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बल्कि राजनीति में भी। उन्होंने काम किया इसके लिए वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि राजनीति और मीडिया दोनों में एक साथ सफल होना बहुत मुश्किल है, लेकिन मेरे साथ यह हो पाया क्योंकि कहीं ना कहीं मेरे भाग्य और किस्मत ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। वरना ढाई दशकों तक टॉप पर बने रहना आसान काम नहीं है।

Smriti irani called her fulltime politician part time actor kyunki saas show as side project

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2025 | 10:30 AM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Smriti Irani
  • Smriti Irani News

सम्बंधित ख़बरें

1

Year Ender 2025: अक्षय कुमार से अजय देवगन-मोहनलाल तक, जानें साल भर कौन रहा बॉक्स ऑफिस का बादशाह?

2

‘तेरे इश्क में’ ने मारी बड़ी छलांग, कृति सेनन-धनुष की फिल्म हुई बॉक्स ऑफिस पर हिट, जानें कलेक्शन

3

स्मृति ईरानी ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का किया सपोर्ट, विवाद के बीच फिल्म की तारीफ में लिखा खास नोट

4

कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, जल्द बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.