Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात

Batwara 1947 Promotion: 14 अगस्त को रिलीज होने वाली बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने साबरमती रिवरफ्रंट और सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी का दौरा किया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 05, 2026 | 06:25 PM

सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sunny Deol Film Batwara 1947 Promotion: आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ अपनी रिलीज से पहले लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता सनी देओल, करण देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और प्रशंसकों से मुलाकात की।

अहमदाबाद पहुंचने के बाद सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने सबसे पहले शहर के प्रसिद्ध साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद तीनों कलाकार सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां छात्रों और फैंस के साथ बातचीत की। इस दौरान फिल्म को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और कलाकारों ने भी फिल्म की कहानी तथा अपने अनुभव साझा किए।

गुजराती थाली का लिया स्वाद

प्रमोशनल कार्यक्रमों के बीच सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल ने अहमदाबाद के प्रसिद्ध पकवान डाइनिंग हॉल में पारंपरिक गुजराती थाली का आनंद लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान कलाकारों ने गुजरात की मेहमाननवाजी और स्थानीय व्यंजनों की जमकर तारीफ की। लंच के बाद उन्होंने मीडिया से फिल्म के विषय, शूटिंग और दर्शकों की उम्मीदों पर खुलकर चर्चा की।

सम्बंधित ख़बरें

शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर

बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह

‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट

Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा

बंटवारे की दर्दभरी कहानी दिखाएगी फिल्म

‘बंटवारा 1947’ भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है। फिल्म में उस दौर के दर्द, बिछड़ते परिवारों, इंसानी रिश्तों, प्यार, त्याग और हिम्मत को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। मेकर्स का दावा है कि यह सिर्फ एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं, बल्कि मानवीय भावनाओं से जुड़ी ऐसी कहानी है, जो हर दर्शक के दिल को छू जाएगी।

30 साल बाद फिर साथ आए सनी देओल और राजकुमार संतोषी

फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक यह भी है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी और अभिनेता सनी देओल करीब 30 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी कई सफल फिल्मों में धमाल मचा चुकी है। फिल्म में शबाना आज़मी, अली फज़ल, प्रीति जिंटा, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर

एआर रहमान का संगीत बढ़ाएगा फिल्म की भव्यता

‘बंटवारा 1947’ का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दमदार स्टारकास्ट, भावनात्मक कहानी और ऐतिहासिक विषय की वजह से यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित रिलीज़ में शामिल मानी जा रही है।

Batwara 1947 promotion sunny deol preity zinta gujarati thali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 06:25 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Sunny Deol

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.