Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर

Ranveer Singh Brand Value: Kroll ब्रांड वैल्यू 2025 रिपोर्ट में शाहरुख खान भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी ब्रांड बन गए हैं। रणवीर सिंह 162.9 मिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 05, 2026 | 05:50 PM

रणवीर सिंह और शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shah Rukh Khan Brand Value: भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड्स की नई रैंकिंग सामने आ गई है, जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। Kroll ब्रांड वैल्यू 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के टॉप 25 सेलिब्रिटी ब्रांड्स की कुल ब्रांड वैल्यू 2 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान इस साल 2024 की तुलना में दो स्थान ऊपर चढ़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। पिछले साल वह तीसरे स्थान पर थे, लेकिन उनकी फिल्मों की लगातार सफलता और बढ़ते ब्रांड एंडोर्समेंट्स ने उन्हें शीर्ष पर पहुंचा दिया। ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। यही वजह है कि उनके ब्रांड एंडोर्समेंट्स की संख्या भी 28 से बढ़कर 36 हो गई है।

रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़ा

इस रिपोर्ट का सबसे बड़ा सरप्राइज रणवीर सिंह का दूसरे स्थान पर पहुंचना रहा। रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू 162.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है, जबकि विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 158.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही। इसी के साथ विराट तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रणवीर सिंह की हालिया फिल्मों की सफलता और बड़े ब्रांड्स के साथ उनके नए विज्ञापन करारों ने उनकी मार्केट वैल्यू को मजबूत किया है।

सम्बंधित ख़बरें

बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह

‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट

भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान

ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बढ़ी ताकत

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत का सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट बाजार तेजी से डिजिटल-फर्स्ट मॉडल की ओर बढ़ रहा है। पहले जहां डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी 40 से 60 प्रतिशत के बीच थी, वहीं अब यह बढ़कर 60 से 75 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर मजबूत मौजूदगी अब किसी भी सेलिब्रिटी की ब्रांड वैल्यू तय करने में अहम भूमिका निभा रही है।

ये भी पढ़ें- बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह

आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी नजर

शाहरुख खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं, जबकि रणवीर सिंह भी अपने नए प्रोजेक्ट्स के जरिए लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में दोनों सितारों की ब्रांड वैल्यू में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं विराट कोहली अब भी भारत के सबसे प्रभावशाली खेल सितारों में शामिल हैं और उनकी लोकप्रियता विज्ञापन जगत में लगातार बनी हुई है।

Kroll brand value 2025 shah rukh khan no 1 ranveer singh beats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 05:50 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Ranveer Singh
  • Shah Rukh Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.