2025 में फेल हुए 'सनी देओल, सलमान और अक्षय', क्या होगा 'अजय देवगन और आमिर खान' का हाल

Prediction For Upcoming Bollywood Films in 2025: सनी देओल, सलमान और अक्षय की फिल्म 2025 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती हुई नजर आई है ऐसे में अजय देवगन और आमिर खान की फिल्म का क्या हाल होगा इस पर चर्चा शुरू हो गई है।
Sunny deol salman khan and Akshay Kumar
सनी देओल, सलमान और अक्षय की फिल्में 2025 में बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप
Published on
Updated on

Sikandar Jaat And Kesari 2 Becomes flop On Box Office: सनी देओल की फिल्म जाट हाल ही में रिलीज हुई, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर की तरह जादू नहीं चल पाई। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 भी 2 दिन पहले रिलीज हुई है, लेकिन यह फिल्म कहानी अच्छी होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों की दिशा में आगे बढ़ रही है। सिकंदर का तो बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया। फिल्म अपना बजट तक वसूल नहीं कर पाई है। 2025 में ढेरों फिल्में रिलीज हुई लेकिन बड़े सितारों की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई है यह कहा जा सकता है। ऐसे में अब दर्शकों को आमिर खान और अजय देवगन की फिल्मों से उम्मीद है, अजय देवगन की रेड 2 फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है। जून में आमिर खान की सितारे जमीन पर रिलीज होगी। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हश्र क्या होगा, दर्शक अब इसको लेकर भी चिंता जता रहे हैं।

सिकंदर, जाट और केसरी चैप्टर 2 फिल्म के बुरे प्रदर्शन के बाद अब दर्शकों की उम्मीद अजय देवगन की रेड 2 और आमिर खान की सितारे जमीन पर फिल्म से बची हुई है। अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' की अगर बात करें तो उसमें उन्होंने आईआरएस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जिसमें वह बाहुबली नेता के घर रेड डालते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी दिलचस्प है और फिल्म को दर्शकों का सपोर्ट अभी से मिल रहा है। वहीं आमिर खान की फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

साल 2025 में शाहरुख खान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है। ऐसे में शाहरुख खान की फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच कोई खास चर्चा नहीं हो रही है। लेकिन शाहरुख खान की फिल्म किंग जिसमें वह बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे उसका दर्शक इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म छावा के प्रदर्शन का जिक्र भी लोग कर रहे हैं इस फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और फिल्म 800 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हुई। फिल्म का बजट भी बड़ा था, लेकिन फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ बजट वसूल किया बल्कि फिल्म ने अच्छा मुनाफा भी वसूल किया। फिल्म साल 2025 की एकमात्र सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com