-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shraddha Kapoor Call Tamannaah Bhatia A Pineapple Actress Compliment Went Viral
श्रद्धा कपूर ने तमन्ना भाटिया को क्यों कहा पाइनएप्पल, जानिए क्या है माजरा
- Written By: अनिल सिंह
फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता के बाद से ही श्रद्धा कपूर और तमन्ना भाटिया सुर्खियों में हैं। लेकिन तमन्ना की ताजा तस्वीर पर अनोखा कमेंट करने के लिए श्रद्धा और तमन्ना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। श्रद्धा ने तमन्ना को पाइनएप्पल बता दिया है।

मुंबई: तमन्ना भाटिया की खूबसूरती को देख श्रद्धा कपूर अपनी खुशी को रोक नहीं पाई और ताज़ा पोस्ट पर फनी अंदाज में कमेंट करते हुए नजर आई हैं। तमन्ना की पोस्ट और श्रद्धा के मजेदार कमेंट पर सभी का ध्यान गया और प्रशंसक भी मजेदार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
तमन्ना भाटिया गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। तमन्ना भाटिया ने ताजा तस्वीर पोस्ट में साझा की है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्होंने कैप्शन में फुलझड़ी शब्द लिखा है और जाहिर तौर पर दिवाली का मौका है ऐसे में वह दिवाली का जश्न मना रही हैं। लेकिन सभी इस तस्वीर पर उनकी तारीफ कर ही रहे हैं। अचानक से श्रद्धा कपूर का भी कमेंट पहुंच गया और उन्होंने अनोखे अंदाज में अपनी सह कलाकार की तारीफ करते हुए पाइनएप्पल शब्द का इस्तेमाल किया है। जिस पर लोग कह रहे हैं कि पाइनएप्पल बहुत स्वादिष्ट फल होता है। श्रद्धा कपूर ने तमन्ना भाटिया की तारीफ में लिखा है, हेलो देयर पाइनएप्पल, लुकिंग वेरी गुड वेरी नाइस।
ये भी पढ़ें- एडवांस बुकिंग में ‘भूल भुलैया 3’ मार रही है बाजी लेकिन ‘सिंघम अगेन’ के…
सम्बंधित ख़बरें
रिलीज से पहले विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने रखी बड़ी मांग
प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?
Eetha Teaser: ईथा का दमदार टीजर रिलीज, श्रद्धा कपूर निभाएंगी महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार विठाबाई का किरदार
अगस्त में थिएटर्स पर होगा महायुद्ध! ‘टॉक्सिक’ से ‘ईथा’ तक, भिड़ेंगी ये बड़ी फिल्में
तमन्ना भाटिया की इस पोस्ट पर सिर्फ श्रद्धा कपूर ने ही कमेंट करके उनकी तारीफ नहीं की है। बल्कि राशि खन्ना ने उनके लिए लिखा है, सुंदरी। जबकि मुनमुन दत्ता ने भी उन्हें खूबसूरत बताया है। वहीं अन्य सेलिब्रिटी भी उनकी तारीफ करते हुए नजर आए हैं। फैंस की अगर बात करें तो फैंस ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वह अपनी बेहतरीन तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते रहती है।
फैंस तमन्ना की फोटो और वीडियो को देखने के लिए बेताब रहते हैं। प्रशंसकों की अगर बात करें तो वह तमन्ना भाटिया को ब्यूटी क्वीन का खिताब दे चुके हैं। तमन्ना भाटिया ने इस पोस्ट में करीबन 8 तस्वीर साझा की है। वह गुलाबी कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने गले में नेकलेस और हाथ में कंगन पहना है। उनके ब्रेसलेट भी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हुए।
तमन्ना भाटिया और श्रद्धा कपूर की अगर बात करें तो दोनों ही ‘स्त्री 2’ फिल्म में नजर आई। जिसमें दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। तमन्ना भाटिया ‘स्त्री 2’ में आइटम डांस करते हुए नजर आई थी। वहीं श्रद्धा कपूर फिल्म में भूतिया किरदार में नजर आई। हॉरर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करने में कामयाब रही।
Shraddha kapoor call tamannaah bhatia a pineapple actress compliment went viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP TET 2026 Result: 17 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला जल्द! जानें किस तारीख को जारी होगा यूपी टीईटी का रिजल्ट
Jul 13, 2026 | 08:58 AMखंडवा में जंगल बचाने सड़क पर उतरा कोरकू समाज, वन विभाग की कार्रवाई के समर्थन में हजारों लोगों ने सौंपा ज्ञापन
Jul 13, 2026 | 08:51 AMनासिक में बोले ओम बिड़ला: भविष्य की चुनौतियों के लिए चिकित्सा अनुसंधान और आधुनिक तकनीक पर जोर देना समय की मांग
Jul 13, 2026 | 08:48 AMविंबलडन 2026 के किंग बनें यानिक सिनर, ज्वेरेव को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम, चोट बनी टर्निंग पॉइंट! VIDEO
Jul 13, 2026 | 08:43 AMगोंदिया में मेमू ट्रेन से महिला को धक्का देकर हत्या, CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी का खौफनाक चेहरा
Jul 13, 2026 | 08:39 AMJaan Kumar Sanu Health: कोरोना के शिकार हुए कुमान सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो
Jul 13, 2026 | 08:33 AMक्या सच में शिवजी की तीसरी आंख से हुआ था प्रलय? जानिए 8 रहस्यमयी बातें
Jul 13, 2026 | 08:29 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














