-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhool Bhulaiyaa 3 And Singham Again Advance Booking Record Before Release Of Films
एडवांस बुकिंग में ‘भूल भुलैया 3’ मार रही है बाजी लेकिन ‘सिंघम अगेन’ के साथ है ये ट्विस्ट
- Written By: अनिल सिंह
एडवांस बुकिंग में 'भूल भुलैया 3' आगे है, लेकिन सिंघम अगेन की एडवांस बुकिंग अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है। मतलब कहानी में अभी ट्विस्ट आ सकता है। तीन दिन बाद दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं।

मुंबई: दिवाली के दिन सिनेमाघरों पर फैला सन्नाटा खत्म होने वाला है। ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। लेकिन दोनों की एडवांस बुकिंग पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है, जितनी भी शुरू हुई है उन में ‘भूल भुलैया 3’ बाजी मारते हुए नजर आ रही है। मगर जब दोनों की ही एडवांस बुकिंग पूरी तरह से शुरू होगी, तब क्या आंकड़ा निकल कर सामने आएगा यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल के लिए ‘भूल भुलैया 3’, ‘सिंघम अगेन’ को एडवांस बुकिंग के मामले में मात देती दिख रही है।
1 नवंबर को ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ दोनों ही फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फैंस की धड़कन दोनों ही फिल्मों के लिए बढ़ी हुई है। कार्तिक आर्यन स्टारर ‘भूल भुलैया 3’ और अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ को देखने के लिए दर्शकों की बेताबी साफ झलक रही है। लोग अभी से जाकर एडवांस बुकिंग की तैयारी में जुटे हुए हैं। लेकिन उन्हें अपने पसंदीदा सिनेमाघरों की टिकट फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
ये भी पढ़ें- उड़ गई है सलमान खान की रातों की नींद, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान…
सम्बंधित ख़बरें
कौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना
भोपाल में आज MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: CM मोहन यादव करेंगे शुरुआत, डेटा सेंटर और जीसीसी पर रहेगा फोकस
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS
Indian Culture: भारतीय महिलाएं क्यों पहनती हैं नथ, पायल और बिछिया? जानें इन सदियों पुरानी परंपराओं का पीछे छिप
‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ का क्लैश सिनेमाघर में देखने को मिलेगा। कोई भी स्टार इस पर बात करने के लिए तैयार नहीं है। सभी का कहना है कि दोनों बड़ी फिल्में है और दोनों अच्छा प्रदर्शन करेंगी। लेकिन दोनों को लेकर लड़ाई अंदरखाने बहुत तेजी से चल रही है। खबर यह है कि डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर भी दोनों फिल्म आमने-सामने थी। स्क्रीन को लेकर भी इनके बीच भिड़ंत देखने को मिली है। खबर यह थी कि सिंघम अगेन को ज्यादा स्क्रीन मिली। तो भूल भुलैया 3 के मेकर्स ने कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद यह मामला सुलझ गया और यह कहा गया कि कम से कम तीन दिन सिंगल स्क्रीन थिएटर में भूल भुलैया को प्रमुखता मिलेगी। वहीं मल्टीप्लेक्स में सिंघम अगेन का दबदबा बरकरार रहेगा।
फिल्म को लेकर चाहे जितनी भी दावा किया जा रहा हो कि क्लैश की कोई बात नहीं है लेकिन लड़ाई शुरू हो चुकी है। सिनेमाघरों में दोनों ही फिल्म के बीच बड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। सिंघम अगेन का बजट 400 करोड़ रुपए का है और फिल्म की कमाई का अंदाज हजार करोड़ के आसपास लगाया गया है। वहीं ‘भूल भुलैया 3’ की अगर बात करें तो यह 150 करोड़ रुपए के बजट की फिल्म है और इसके लिए भी अंदाजा हजार करोड़ रुपए की कमाई का लगाया गया है। अब देखना यह होगा कि दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा रहता है।
Bhool bhulaiyaa 3 and singham again advance booking record before release of films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना
Jul 13, 2026 | 10:04 AMभोपाल में आज MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: CM मोहन यादव करेंगे शुरुआत, डेटा सेंटर और जीसीसी पर रहेगा फोकस
Jul 13, 2026 | 10:03 AMविंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS
Jul 13, 2026 | 09:52 AMIndian Culture: भारतीय महिलाएं क्यों पहनती हैं नथ, पायल और बिछिया? जानें इन सदियों पुरानी परंपराओं का पीछे छिप
Jul 13, 2026 | 09:47 AMनवभारत विशेष: नकल माफिया का नया नेटवर्क! अब सर्वर हैक से टेलीग्राम तक फैला खेल
Jul 13, 2026 | 09:47 AMमुरैना में बेटे पर बंदूक तानकर 15 लाख की डकैती, पुलिस को पीड़ितों के दावे और बदलते बयानों पर संदेह
Jul 13, 2026 | 09:39 AMWhatsApp ला रहा है शानदार ‘Birthday Reminder’ फीचर, अब कभी नहीं भूलेंगे अपनों का जन्मदिन; जानें कैसे करेगा काम
Jul 13, 2026 | 09:38 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM










