Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘दिल गलती कर बैठा..’ गाने पर शिवांगी जोशी-जन्नत जुबैर का जबरदस्त डांस, VIDEO देख फैंस हुए दिवाने

Shivangi Joshi Dance Video: शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो जन्नत जुबैर संग 'दिल गलती कर बैठा' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Sep 17, 2025 | 08:02 PM

शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shivangi Joshi And Jannat Zubair Dance Video Viral: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह सेलेब्रिटीज और फैंस के बीच एक गहरा कनेक्शन भी बनाता है। छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्रियां शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार डांस वीडियो शेयर किया है, जो कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज हासिल कर चुका है। फैंस उनकी बॉन्डिंग, एक्सप्रेशन और लुक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, इस वीडियो में दोनों अभिनेत्रियां फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के नए गाने ‘बोल कफ्फारा क्या होगा’ पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं। शिवांगी जोशी बैंगनी रंग के कढ़ाईदार लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि जन्नत जुबैर पीली रंग की साड़ी में ग्लैमरस अंदाज में नज़र आ रही हैं। सिल्वर झुमके और हल्का मेकअप उनके ट्रेडिशनल लुक को और भी निखार रहे हैं।

शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर का वीडियो वायरल

फैंस ने कमेंट सेक्शन में वीडियो की तारीफ करते हुए लिखा कि “वाह! आप दोनों की केमिस्ट्री बहुत खास है।” एक अन्य फैन ने कहा, “दोनों का ट्रेडिशनल लुक बिल्कुल फिल्म सीन जैसा लग रहा है।” वहीं कई नेहा कक्कड़ के गाने की तारीफ भी की और डांस पर अपनी वाहवाही जताई।

सम्बंधित ख़बरें

इमैनुएल मैक्रों की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात, अनिल कपूर से मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा तक दिखे साथ

Salim Khan Advice: जब सलमान खान पर मंडराया खतरा, तब सलीम खान ने बेटे से कही थी ये बड़ी बात

Supreme Court का फैसला, प्रत्युषा मौत केस में आत्महत्या के लिए उकसाने की सजा बरकरार

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नया मोड़, जेल से रची गई साजिश, क्राइम ब्रांच की 12 टीमें कर रहीं जांच

नेहा कक्कड़ ने आवाज में जीता दिल

यह गाना नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी ने अपनी आवाज़ दी है। गाने के कंपोजर्स डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज हैं, जबकि असिम रजा और समीर अंजान ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। गाने में एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी जबरदस्त परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं, और हर्षवर्धन राणे का किरदार टूटे हुए आशिक के रूप में सामने आ रहा है।

ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने शेयर किए बेटे वायु और पति आनंद अहूजा संग खूबसूरत पल, फैंस ने लुटाया प्यार

दोनों के डांस मूव्स देख फैंस हुए दिवाने

फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिनकी कहानी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है। इसके साथ ही शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा रहा है। दोनों की अनोखी केमिस्ट्री और ट्रेडिशनल डांस मूव्स सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Shivangi joshi jannat zubair traditional dance video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2025 | 08:02 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.