Sonam Kapoor Shares Heartwarming Moments With Son Vayu And Husband Anand Ahuja
सोनम कपूर ने शेयर किए बेटे वायु और पति आनंद अहूजा संग खूबसूरत पल, फैंस ने लुटाया प्यार
Sonam Kapoor Post: सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर बेटे वायु और पति आनंद अहूजा संग अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बेटे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
Sonam Kapoor Family Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच उन्होंने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ बेहद खूबसूरत पारिवारिक पल साझा किए। उन्होंने अपने बेटे वायु और पति आनंद अहूजा के साथ कुछ खास तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जो फैंस के बीच जल्दी ही वायरल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली तस्वीर में सोनम कपूर अपने बेटे वायु के साथ रेगिस्तान की रेत पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उनकी मुस्कान और मां-बेटे का अंदाज तस्वीर में बेहद प्यारा लग रहा है। दूसरी तस्वीर में आनंद अहूजा अपने बेटे वायु को कंधे पर उठाए टहलते हुए नजर आए। तीसरी तस्वीर में दोनों आनंद और वायु हरे-भरे पार्क में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक और तस्वीर में सोनम ने वायु को अपनी गोद में लिया हुआ है, जबकि आनंद उनके पीछे खड़े होकर पोज दे रहे हैं।
सोनम ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें आनंद और वायु मस्ती भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अगस्त का महीना। वायु का महीना। तीन शहरों में, जिन्हें वह अपना घर कहता है।”
फैंस ने सोनम की इस पोस्ट पर जमकर प्यार दिखाया। कमेंट सेक्शन में फैंस ने उनकी पारिवारिक खुशियों की तारीफ की और कई इमोजी के जरिए अपना उत्साह जताया। सोनम अक्सर अपने परिवार के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जो उनके फैंस के लिए हमेशा खास रहते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर जल्द ही फीचर फिल्म ‘बैटल ऑफ बिट्टोरा’ में नजर आएंगी। यह फिल्म अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनाई जा रही है और अनुजा चौहान के 2010 के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। इसके साथ ही सोनम कपूर को आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। ‘बैटल ऑफ बिट्टोरा’ के साथ वह लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी और यह फिल्म उनके करियर में एक नई पहल साबित हो सकती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sonam kapoor shares heartwarming moments with son vayu and husband anand ahuja