मौत से पहले शेफाली ने लिया था ये इंजेक्शन, पूजा घई ने दी आखिरी वक्त की डिटेल
मौत के वक्त शेफाली जरीवाला के साथ क्या हुआ था, इसके बारे में संशय बना हुआ है, लेकिन उनकी दोस्त पूजा घई ने उस रात से जुड़ी अहम जानकारी दी है और बताया है की मौत के वक्त क्या हुआ था।
- Written By: अनिल सिंह
शेफाली जरीवाला की दोस्त पूजा घई ने बताई उस रात की कहानी
मुंबई: शेफाली जरीवाला की मौत किस वजह से हुई? इसको लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है। इसी बीच अब शेफाली जरीवाला की करीबी दोस्त पूजा घई का बयान सामने आया है। पूजा ने बताया है कि मौत से पहले शेफाली जरीवाला में विटामिन सी के लिए आइवी ड्रिप ली थी। पूजा ने यह भी बताया की मौत के वक्त उस रात क्या-क्या हुआ था?
पूजा घई ने रिपोर्टर विकी लालवानी को दिए गए इंटरव्यू में शेफाली जरीवाला के निधन की रात के बारे में बात की और बताया कि उस वक्त क्या हुआ था। पूजा ने बताया कि पराग त्यागी से उन्हें पता चला निधन से ठीक पहले शैफाली ने डिनर किया था। डिनर के बाद पराग सिंबा (पेट) को टहलाने के लिए नीचे चले गए। वह जैसे ही नीचे पहुंचे उन्हें ऊपर बुलाया गया। हेल्पर ने कहा दीदी की तबीयत ठीक नहीं है। पराग त्यागी जैसे ही ऊपर पहुंचे तो शेफाली बेहोश थी, लेकिन उनकी नब्ज चल रही थी, पराग उन्हें लेकर अस्पताल गए, लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- तुर्की निकला चोर! Oo Antava कॉपी पर यूजर्स ने ली चुटकी
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
इंटरव्यू के दौरान की पूजा ने यह भी बताया अंतिम संस्कार वाले दिन जब शेफाली के घर पहुंची थी, तब वहां पुलिस आइवी ड्रिप को लेकर पूछताछ कर रही थी, तब पता चला की डेथ वाली रात भी उन्होंने विटामिन सी की आईडी ड्रिप ली थी। क्योंकि जिसने ड्रिप लगाई थी पुलिस ने उसी से पूछताछ की थी, लेकिन विटामिन सी के लिए ड्रिप लेना एक सामान्य बात है।
पूजा ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि विटामिन सी के लिए आइवी ड्रिप लेना और एंटी एजिंग ट्रीटमेंट लेना आम बात है। खासकर इंडस्ट्री के लोगों में ये कॉमन है। पूजा ने बताया वो खुद विटामिन सी लेती हैं। शेफाली जरीवाला के मौत की वजह अब तक नहीं पता चल पाई है क्योंकि पुलिस ने अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट को रिजर्व रखा है। अब देखना होगा कि शेफाली के मौत की असली वजह कब पता चलती है। अब तक तो सिर्फ बातें ही हो रही है।
