- Hindi News »
- Entertainment »
- Shatrughan Sinha Slams Kumar Vishvas On Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage Controversial Statement
शत्रुघ्न सिन्हा ने कुमार विश्वास को दिया मुंहतोड़ जवाब, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी पर कसा था तंज
शत्रुघ्न सिन्हा ने बिना कुछ कहे ही कुमार विश्वास को सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर कसे गए तंज को लेकर करारा जवाब दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने टिप्पणी में सिन्हा को समर्थन करने वालों को धन्यवाद भी कहा है।
- Written By: अनिल सिंह

शत्रुघ्न सिन्हा ने बिना कुछ कहे ही कुमार विश्वास को दिया करारा जवाब
मुंबई: शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में मुकेश खन्ना और कुमार विश्वास द्वारा सोनाक्षी सिन्हा को लेकर की गई टिप्पणी पर बिना कुछ बोले ही करारा जवाब दिया है। मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर सवाल उठाया था। तो वहीं कुमार विश्वास एक वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर तंज करते हुए नजर आए थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ताज़ा पोस्ट में उन लोगों को धन्यवाद भी कहा है जिन्होंने इस मामले पर शत्रुघ्न सिन्हा का सपोर्ट किया।
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी एक्स (पहले ट्विटर) पोस्ट पर लिखा, आपकी जानकारी, समझ और प्रशंसा के लिए यहां हमारी आंखों की तारा #सोनाक्षी सिन्हा द्वारा/पर दिए गए बयानों, कार्यों और जवाबी प्रतिक्रियाओं का एक हालिया प्रकरण भेज रहा हूं, जिन्हें हमेशा मेरा पूरा समर्थन, प्यार और आशीर्वाद मिलता है। कहना होगा कि सोनाक्षी ने मामले को समझदारी से, समय पर और बहुत अच्छे तरीके से संभाला है। उनके जवाब की बहुत सराहना और प्रशंसा की गई है।
For your perusal, understanding & appreciation forwarding here a recent episode of statements,actions & counter reactions by/on the apple of our eye #SonakshiSinha who always has my full support, love & blessings. Must say she has handled the matter wisely, timely & very well.… — Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) December 26, 2024
हमारे कुछ खूबसूरत दोस्तों, खासकर हमारी पसंदीदा दोस्त विद्वान, कांग्रेस पार्टी/देश की बेहतरीन प्रवक्ता @ssrajputINC और ‘वंडर वुमन’ @सुप्रिया श्रीनेत द्वारा दिए गए इस शानदार जवाब से मैं बेहद प्रभावित हूं, जिनकी बातें बेजोड़ है – वे बेजोड़ तर्क के साथ सामने आती हैं, उन्होंने भी बहुत ही योग्य और अत्यधिक प्रशंसनीय तरीके से जवाब दिया है। अब, जबकि सज्जन #मुकेश खन्ना ने भी जवाब दिया है, तो सोनाक्षी और हमारी तरफ से मामला खत्म हो गया है। क्या हमें कुछ और कहने की जरूरत है? आपकी जानकारी और समझ के लिए विभिन्न विचार साझा कर रहा हूं। जय हिंद!
सम्बंधित ख़बरें
‘फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए बनती हैं’, Sonakshi Sinha ने सिनेमा को लेकर रखी बेबाक राय
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर मां का बड़ा बयान, बोलीं- कितनी बार नानी बना दिया गया
Sonakshi Zaheer Video: सोनाक्षी सिन्हा संग जहीर इकबाल का होली प्रैंक वायरल, रंग डालते ही एक्ट्रेस दौड़ीं पीछे
सोनाक्षी को लेकर कुमार विश्वास ने क्या दिया था बयान
कुमार विश्वास से दोगला आदमी मैंने आजतक नहीं देखा!
एक समय यह आदमी हर मंच से हिन्दू मुस्लिम एकता की बात करता था, लेकिन अब ये खुलकर दंगाई बन चुका है!
कल इसने @ShatruganSinha जी की बेटी @SonakshiSinha पर टिप्पणी की, इसकी खुद की दो बेटियां हैं, तब भी इसको शर्म नहीं आई किसी की बेटी पर… pic.twitter.com/xFwKQMi619 — 🇮🇳 Vishal JyotiDev Agarwal (@JyotiDevSpeaks) December 22, 2024
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर तंज करते हुए कुमार विश्वास ने कहा था कि अपने बच्चों को गीता और रामायण पढ़ाया कराओ वरना ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो पर आपके घर की श्री लक्ष्मी को कोई और उठा कर ले जाए। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कुमार विश्वास की जमकर आलोचना की थी।
कुमार विश्वास जी, आपमें रामकथा वाचक बनने की बड़ी लालसा है, काश थोड़ी सी प्रभुराम की मर्यादा, उनकी शालीनता भी आपमें होती एक लड़की के ऊपर आप फूहड़ टिप्पणी करके सस्ती तालियाँ तो बटोर सकते हैं – पर सम्मान नहीं एक लड़की के पिता हैं आप – थोड़ी सी भी शर्म हो तो माफ़ी माँगिये pic.twitter.com/OoXhoMN3yO — Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) December 23, 2024
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पोस्ट करके लिखा था कि आपको राम कथा वाचक बनने का बहुत शौक है लेकिन आपके अंदर प्रभु राम की मर्यादा और शालीनता नहीं है। एक लड़की के ऊपर फूहड टिप्पणी करके सस्ती तालियां तो बटोर सकते हैं, पर सम्मान नहीं। एक लड़की के पिता हैं आप, थोड़ी सी शर्म हो तो माफी मांगिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपने पोस्ट को यही कहकर खत्म किया है कि मामला खत्म हो गया है। लेकिन आपके साथ अलग-अलग सोच की जानकारी साझा कर रहा हूं। जय हिंद।
Shatrughan sinha slams kumar vishvas on sonakshi sinha zaheer iqbal marriage controversial statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














