TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम मोदी के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया टैग

TMC MP Shatrughan Sinha: टीएमसी में उठापटक के बीच सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 साल के कार्यकाल के लिए बधाई दी। शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें अपना दोस्त और मार्गदर्शक बताया।
Shatrughan Sinha Congratulates PM Modi on Completing 12 Years in Office
पीएम मोदी- शत्रुघ्न सिन्हा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

TMC MP Shatrughan Sinha Statement: जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर देशभर से उनके समर्थकों ने उन्हें बधाइयां दी। वहीं दूसरी ओर विरोधी दल टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभकामनाएं दी हैं। फिल्मों में बेबाक डायलॉगबाजी के लिए मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने जिस अंदाज में अपना बधाई पोस्ट लिखा वह चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल सिन्हा ने अपने इस पोस्ट में यशवंत सिन्हा के साथ- साथ ममता बनर्जी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी टैग किया है।

सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए की कामना

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लिखा खेल भावना के साथ, समाज और देश के हमारे मित्र और मार्गदर्शक, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह शायद अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। आपके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं। जय हिंद।"

विरोधी दलो को किया टैग

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में यशवंत सिन्हा, ममता बनर्जी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी टैग किया है जो चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि वह वर्तमान में विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। ऐसे में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर उन्होंने एक खास अंदाज में प्रधानमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी। ऐसे में उनका यह पोस्ट सकारात्मक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

लगातार तीसरी बार बने प्रधानमंत्री

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को जीत मिली और वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहलों को आगे बढ़ाया और भारत की वैश्विक भूमिका को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

2019 में कांग्रेस में हुए थे शामिल

बताया जा रहा है कि टीएमसी के 19 सांसदों ने काकोली घोष को अपना नेता और एनडीए को समर्थन करने के लिए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है। इन्हीं बागी सांसदों की लिस्ट में आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम शामिल है। बता दें कि कभी भाजपा में सक्रिय रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था। इसके बाद मार्च 2022 में कांग्रेस का दामन छोड़कर वे टीएमसी में शामिल हो गए थे और आसनसोल लोकसभा का उपचुनाव जीता। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी को 3 लाख से ज्यादा मतों से हराया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com