जिस उम्र में खेलते हैं बच्चे…उस उम्र में जयवर्धन ने जीती 60 लाख की डील, ‘शार्क टैंक’ में AI स्टार्टअप की धूम
Shark Tank Season 5: शार्क टैंक इंडिया 5 में 13 साल के जयवर्धन त्यागी ने अपने एआई मेडटेक स्टार्टअप से जजों को चौंका दिया और शार्क अमन गुप्ता से 60 लाख की डील पक्की की।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शार्क टैंक सीजन 5 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
13 Year Old Jaiwardhan Tyagi In Shark Tank 5: ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 5’ जब से शुरू हुआ है, तब से हर एपिसोड नई प्रेरणादायक कहानियां लेकर आ रहा है। लेकिन इस बार गाजियाबाद के 13 साल के जयवर्धन त्यागी ने सभी को हैरान कर दिया। इतनी कम उम्र में उन्होंने अपने एआई स्टार्टअप से जजों को न सिर्फ प्रभावित किया बल्कि हैरान भी कर दिया। स्नैपडील के संस्थापक कुणाल बहल समेत सभी शार्क उनके कॉन्फिडेंस और विजन को देखकर दंग रह गए।
क्या है न्यूरापेक्साई?
दरअसल, 13 साल के जयवर्धन का स्टार्टअप ‘न्यूरापेक्साई’ एक एआई-आधारित मेडटेक प्लेटफॉर्म है। यह एमआरआई स्कैन, लैब रिपोर्ट्स, मेडिकल इमेज और पेशेंट हिस्ट्री का विश्लेषण कर आसान और स्पष्ट रिपोर्ट तैयार करता है। फिलहाल यह प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए मुफ्त उपलब्ध है। उन्होंने 5% इक्विटी के बदले 60 लाख रुपये की मांग की, जिससे कंपनी का वैल्यूएशन 12 करोड़ रुपये बैठता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह कंपनी एक साल पहले शुरू की थी।
13 साल के जयवर्धन का था ये सपना
शार्क टैंक इंडिया 5 में जयवर्धन ने आगे बताया कि बचपन में उनका सपना शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने का था। लेकिन बाद में उन्हें ब्लॉक कोडिंग में दिलचस्पी हुई और वहीं से उनकी टेक जर्नी शुरू हुई। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने ऑल-इन-वन सोशल मीडिया वेबसाइट बनाने की कोशिश की थी। एक बार उन्होंने रॉकेट बनाने की भी कोशिश की, हालांकि वह सफल नहीं हो सका। हालांकि, वो नेपोलियन और स्टीव जॉब्स को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। उनके पिता गणित के प्रोफेसर हैं, जिनसे उन्हें तार्किक सोच और गणितीय दृष्टिकोण मिला।
सम्बंधित ख़बरें
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
Mamta Kulkarni Birthday Special: ग्लैमर से अध्यात्म तक, जानें ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर और विवादों भरी कहानी
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
The moment 13-year-old Jaiwardhan Tyagi, founder of NeurapexAI, walked into #SharkTank. I just knew the one who will Invest in his vision Will be @amangupta0303 India’s Start-up ecosystem is on an unstoppable rise Thanks to The Leadership of PM @narendramodi ji#StartupIndia pic.twitter.com/tLk8kX0UXV — 🇮🇳 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧 𝐒𝐭𝐫𝐨𝐤𝐞 (@IndianStroke_) January 20, 2026
शार्क्स के सवाल पर दिया दमदार जवाब
जब जजों ने उनके भविष्य की योजना के बारे में पूछा तो जयवर्धन ने कहा कि “यह कोई स्कूल प्रोजेक्ट नहीं है। मैंने इसके लिए अपनी जेईई कोचिंग छोड़ दी। उम्र 13 हो या 21, इससे फर्क नहीं पड़ता।” हालांकि कई शार्क्स ने एआई मॉडल के शुरुआती स्टेज का हवाला देते हुए निवेश से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर ‘एक दिन’ का पोस्टर रिलीज, जुनैद खान और साई पल्लवी की सादगी भरी केमिस्ट्री ने जीता दिल
अमन गुप्ता ने 60 लाख रुपये का किया निवेश
फिलहाल, अंत में बोट के को-फाउंडर और शार्क अमन गुप्ता ने बिना ज्यादा सोचे-समझे उन्होंने 60 लाख रुपये निवेश करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं पता यह मॉडल कितना बड़ा बनेगा, लेकिन मुझे भरोसा है कि आप भविष्य में कुछ बड़ा करेंगे।” इन सबके बाद उन्होंने जयवर्धन के पिता से बातचीत की और अमन मजाक में उनसे कहा कि “इसे क्या खाकर पैदा किया है? मुझे भी दो और ऐसे चाहिए।”
