Black Day पर अशोक पंडित का छलका दर्द, पोस्ट शेयर कर पुलवामा शहीदों को किया नमन, बोले- देश ने 40 वीर जवान खोए
Ashok Pandit Emotional Post: 14 फरवरी 2019 के पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन्हें याद कर भावुक श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अशोक पंडित इमोशनल पोस्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pulwama Attack 7th Anniversary: 14 फरवरी 2019 यह तारीख भारत के इतिहास में एक दर्दनाक अध्याय के रूप में दर्ज है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। आज इस घटना की सातवीं बरसी पर पूरा देश उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। हर साल इस दिन को ‘ब्लैक डे’ के रूप में याद किया जाता है, जब देश ने अपने बहादुर जवानों को खोया था।
पुलवामा की बरसी पर अशोक पंडित का इमोशनल पोस्ट
ऐसे में फिल्म निर्माता और फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर शहीदों को नमन किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पुलवामा हमला भारत के इतिहास का बेहद दुखद दिन था और 2019 में शहीद हुए 40 जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।
कैसे हुआ था हमला?
14 फरवरी 2019 को जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से टक्कर मार दी थी। धमाका इतना भीषण था कि 40 जवान मौके पर ही शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हुए। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसी बड़ी कार्रवाई की, जिसने वैश्विक स्तर पर भी संदेश दिया कि देश अपने वीरों के बलिदान का जवाब देना जानता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज ने शहीदों को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, साहस और देशभक्ति हर भारतीय को प्रेरित करती है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा कि जवानों का बलिदान आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुट करता है।
ये भी पढ़ें- हेलो वेलेंटाइन कहकर कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाई कपल की केमिस्ट्री
इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और एनसीपी नेता शरद पवार ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान सिर्फ एक याद नहीं, बल्कि देश के लिए संकल्प है, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का। हमेशा हर भारतीय के दिल में उन 40 वीरों की बहादुरी हमेशा जीवित रहेगी।
