ग्लैमर क्वीन सनी लियोनी को नहीं मिल रहे बॉलीवुड में रोल? अब इस फिल्म पर टिकी एक्ट्रेस की उम्मीद
Sunny Leone Upcoming Movie: सनी लियोनी जल्द अनुराग कश्यप की फिल्म ‘केनेडी’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस को उम्मीद है कि यह फिल्म उनके करियर को नया मोड़ देगी। चलिए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सनी लियोनी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sunny Leone Kennedy Movie: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस जल्द ही निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनडी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी उत्साहित हैं और उनका मानना है कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर में बड़ा बदलाव ला सकता है।
फिल्म में सनी लियोनी ने निभाया रहस्यमयी ‘चार्ली’ का किरदार
दरअसल, फिल्म में सनी लियोनी ‘चार्ली’ नाम का किरदार निभा रही हैं, जो फिल्म की कहानी के मुख्य पात्र उदय शेट्टी की जिंदगी से जुड़ा है। उदय शेट्टी (राहुल भट्ट) एक पूर्व पुलिसकर्मी है, जो परिस्थितियों के चलते कॉन्ट्रैक्ट किलर बन जाता है। चार्ली का किरदार रहस्यमयी, संवेदनशील और मजबूत व्यक्तित्व वाली महिला के रूप में दिखाया गया है। यह भूमिका सनी के अब तक के ग्लैमरस इमेज से काफी अलग मानी जा रही है।
ऑडिशन का ऑफर सुनकर रह गईं हैरान
वहीं, एक इंटरव्यू में सनी लियोनी ने बताया कि अनुराग कश्यप ने पहले उनके पति और मैनेजर रहे डेनियल वेबर से संपर्क किया था। इसके बाद उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया। सनी ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अनुराग कश्यप जैसे निर्देशक उन्हें फोन कर ऑडिशन के लिए बुलाएंगे। ऑफर सुनकर वह हैरान और नर्वस दोनों हो गई थीं। उनके लिए यह मौका बेहद खास था क्योंकि उन्हें कुछ ऐसा करने का अवसर मिला, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
एक्ट्रेस का सपना हुआ सच
सनी लियोनी ने आगे कहा कि अनुराग कश्यप के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। जब तक वह सेट पर नहीं पहुंचीं, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें- Black Day पर अशोक पंडित का छलका दर्द, पोस्ट शेयर कर पुलवामा शहीदों को किया नमन, बोले- देश ने 40 वीर जवान खोए
कब और कहां देखें फिल्म?
इन सबके बीच अगर फिल्म की बात करें, तो ‘कैनेडी’ 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। हालांकि, सनी लियोनी इससे पहले ‘बेबी डॉल’, ‘लैला मैं लैला’ और ‘चार बोतल वोदका’ जैसे पॉपुलर गानों से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘कैनेडी’ में उनका यह नया अवतार दर्शकों को कितना प्रभावित करता है और क्या यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित होती है।
