Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Jaipur SMS Hospital |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sharad Kelkar Birthday: एक्टर नहीं वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं शरद केलकर, इन फिल्मों में दी आवाज

Sharad Kelkar Birthday: बॉलीवुड अभिनेता शरद केलकर आज यानी 7 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर चलिए उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Oct 07, 2025 | 04:08 AM

शरद केलकर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sharad Kelkar Birthday Special: शरद केलकर भारतीय मनोरंजन जगत की एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनकी आवाज और अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हालांकि, 7 अक्टूबर को अभिनेता हर साल अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस खास दिन पर चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं…

दरअसल, अभिनेता का जन्म 7 अक्टूबर 1976 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे शरद ने कभी नहीं सोचा था कि वह ‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में वॉयसओवर करेंगे या ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे।

शरद केलकर ने ऐसे शुरू किया था करियर

शरद की शिक्षा भले ही फिजिकल एजुकेशन और एमबीए में हुई, लेकिन उनका जुनून अभिनय और वॉयसओवर की दुनिया में था। उनका करियर 2004 में टीवी शो ‘आक्रोश’ से शुरू हुआ, लेकिन असली पहचान उन्हें ‘सिंदूर तेरे नाम का’ और ‘सात फेरे’ जैसे शोज से मिली। 2009 में ‘बैरी पिया’ में ठाकुर दिग्विजय सिंह का किरदार निभाकर वह रातों-रात फेमस हो गए और 2010 के गोल्ड अवॉर्ड्स में बेस्ट निगेटिव एक्टर का खिताब जीतने में कामयाब रहे।

शरद केलकर की होस्टिंग और अभिनय क्षमता भी बेहतरीन है। ‘रॉक-एन-रोल फैमिली’ और ‘पति पत्नी और वो’ जैसे शो उन्हें दमदार होस्ट के रूप में पेश करते हैं। 2011 में ‘उतरन’ में सात्या का ग्रे शेड वाला रोल दर्शाता है कि वह हर तरह के किरदार को जीवंत कर सकते हैं।

फिल्मी दुनिया में शरद की एंट्री 2014 में मराठी ब्लॉकबस्टर ‘लई भारी’ से हुई। बॉलीवुड में ‘हाउसफुल 4’ में उनकी कॉमिक टाइमिंग और ‘तान्हाजी’ में शिवाजी महाराज के रोल ने उनकी रेंज दिखा दी। ‘बाहुबली’ सीरीज, हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में उनके वॉयसओवर ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

चार दिन में तैयार किया था ‘शिवाजी महाराज’ का किरदार

एक दिलचस्प किस्सा ‘तान्हाजी’ से जुड़ा है। इस प्रतिष्ठित किरदार को निभाने के लिए शरद केलकर को केवल चार दिन का समय मिला। इस अल्प समय में उन्होंने महाराज की गरिमा, शौर्य और शालीनता को पूरी तरह आत्मसात किया। शरद ने किरदार को केवल राजा के रूप में नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी नेता, पिता और गुरु के रूप में देखा।

ये भी पढ़ें- इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड का मजा दोगुना

पर्दे पर उनका यह रोल आलोचकों और दर्शकों दोनों को बेहद पसंद आया। उनकी आंखों में दिखाई देने वाली शालीनता और दृढ़ विश्वास ने शिवाजी महाराज के किरदार को सजीव कर दिया। सोशल मीडिया पर फैंस ने भी लिखा कि शरद ने इस छोटी भूमिका में महाराज के व्यक्तित्व के साथ न्याय किया। फिलहाल शरद केलकर आज न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि वॉयसओवर और होस्टिंग के क्षेत्र में भी मिसाल हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हर किरदार को जीवंत बनाया है।

Sharad kelkar birthday acting voiceover tanhaaji shivaji maharaj know story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 04:08 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Celebrity News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

विजय देवरकोंडा सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, कार को लगी टक्कर लेकिन एक्टर सुरक्षित, खुद दी जानकारी

2

इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड का मजा दोगुना

3

नीलम गिरी का नया धमाकेदार गाना ‘कमर तोड़के नाचब’ हुआ रिलीज, प्रवेश लाल यादव संग मचाया जलवा

4

ब्रेकअप के दर्द ने दी हिट गाने की प्रेरणा, अरमान मलिक ने बताया ‘रोके ना रुके नैना’ का सच

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.