बिग बॉस 19 में TMKOC के राज खोलेंगे तारक मेहता, शैलेश लोढ़ा को मिला सलमान के शो का ऑफर
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुके Shailesh Lodha को बिग बॉस 19 का ऑफर मिला है। वो शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं यह फैसला उन पर निर्भर करता है, क्योंकि अभी उन्होंने ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया है।
- Written By: अनिल सिंह
शैलेश लोढ़ा को मिला बिग बॉस 19 का ऑफर, क्या टीवी के तारक मेहता बनेंगे सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट
Shailesh Lodha Offered For Bigg Boss 19: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 की शुरुआत जल्द ही टीवी पर होने वाली है। खबर के मुताबिक 24 अगस्त से शो ऑन एयर कर दिया जाएगा। सलमान खान समेत मेकर्स इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। ताजा खबर यह है कि शैलेश लोढ़ा का नाम संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आया है। कहा यह जा रहा है कि शो मेकर्स ने उन्हें शो में आने का न्योता दिया है।
शैलेश को दिए गए ऑफर पर उनकी रजामंदी का इंतजार हो रहा है। उन्होंने शो के लिए हां या ना अभी कुछ भी नहीं कहा है। ऐसे में वो शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पहले ही शैलेश बता चुके हैं कि वो इस तरह के शो के लिए परफेक्ट नहीं हैं। लेकिन अगर वह शो का हिस्सा बनते हैं तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में बिग बॉस के घर में ढेर सारी बातें होंगी, यह कयास लगाया जा रहा है। हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा को कई लोग छोड़कर बाहर हुए हैं सभी के बारे में राज खुल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Spirit Update: ‘स्पिरिट’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
YRKKH Upcoming Twist: लीप के बाद बदलेगी कहानी, अभिरा और अरमान के रिश्ते की होगी नई शुरुआत
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
ये भी पढ़ें- बैटल ऑफ गलवान के बाद सलमान खान इस बड़ी फिल्म में करेंगे काम, मलयालम निर्देशक से हुई बात
शैलेश ने अभी ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया है
बिग बॉस को लेकर ताजा अपडेट देने वाले प्लेटफार्म बिग बॉस ताजा खबर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि शैलेश लोढ़ा को बिग बॉस 19 के लिए ऑफर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों ने भी दावा किया है कि उन्हें ऑफर मिला है लेकिन अभी उन्होंने शो को लेकर अपनी रजामंदी जाहिर नहीं की है। मतलब मेकर्स को उनकी हां या ना का इंतजार है।
सुर्खियों में रह चुका है तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो
शैलेश लोढ़ा की अगर बात करें तो वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा नाम के सीरियल में तारक मेहता का किरदार निभाते थे और अचानक ही उन्होंने शो से दूरी बना ली और क्रिएटिव डिफरेंस की बात सामने आई थी, लेकिन हकीकत में मामला क्या था इसके बारे में कोई भी पुख्ता खबर सामने नहीं आई। ऐसे में अब यह कयास लगाया जा रहा है कि अगर शैलेश लोढ़ा बिग बॉस 19 का हिस्सा बनते हैं तो कई राज खुलेंगे जिसकी वजह से एक दो नहीं बल्कि कई लोगों ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को छोड़ दिया है। जेनिफर मिस्त्री समेत कई लोगों ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बिग बॉस 19 की क्या है थीम
बिग बॉस 19 के थीम कि अगर बात करें तो इस बार बिग बॉस के घर में जबरदस्त राजनीति का माहौल देखने को मिलेगा। पॉलिटिकल थीम के तहत बिग बॉस के घर में इस बार मौजूद सदस्यों को दो पार्टियों में बांटा जाएगा। एक पार्टी रूलिंग पार्टी होगी तो वहीं दूसरा पक्ष विपक्ष के तौर पर नजर आएगा। मतलब इस बार जबरदस्त ड्रामा बिग बॉस के घर में देखने को मिलेगा।
