Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 World Cup में भारत ने पाक को चटाई धूल, अनुपम खेर से लेकर अजय-अर्जुन तक ने दी बधाई, देखें सोशल मीडिया पोस्ट

India Cricket Win Celebrity Reactions: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में जगह बनाई। इस जीत पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर खुशी और गर्व जाहिर किया।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 16, 2026 | 04:34 PM

बॉलीवुड सेलेब्स ने इंडिया की जीत पर दिया रिएक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bollywood Reaction On India Win T20 World Cup: रविवार को हुए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप मैच में 61 रनों से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के सुपर 8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। पूरे देश में जश्न का माहौल है और आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम दबाव में बिखर गई और 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों की सटीक रणनीति और आक्रामक प्रदर्शन ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।

अनुपम खेर ने जताई धार्मिक अंदाज में खुशी

सीनियर अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर मैच का एक वीडियो क्लिप साझा किया। भारत की जीत पर उत्साह जताते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हर हर महादेव। जय भोलेनाथ।” उनके इस पोस्ट पर हजारों फैंस ने भी खुशी और गर्व जाहिर किया।

Ye mauka bhi..….gaya.
Absolute mammoth 77 off 40 balls by Ishan Kishan and kickass early wickets by @Jaspritbumrah93 and @hardikpandya7.
My ears are ringing from my own screaming throughout the match!
More and more power to our men in Blue!#IndvsPak https://t.co/omXt7tIqeP
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) February 15, 2026

विवेक ओबरॉय ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की

विवेक ओबरॉय ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर टीम इंडिया की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने लिखा कि यह एक और सुनहरा मौका था जिसे भारत ने बेहतरीन तरीके से भुनाया। उन्होंने खासतौर पर ईशान किशन की शानदार पारी और जसप्रीत बुमराह व हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मैच के दौरान उनकी खुद की चीख-पुकार से उनके कान बजने लगे थे।

अजय देवगन बोले जीत को आसान बना दिया

अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की सराहना की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस बेहतरीन टीम ने जीत को बेहद आसान बना दिया। उनके अनुसार, खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब था और हर विभाग में भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा बनाए रखा।

This brilliant team makes winning look like a cakewalk
Kya khela hai! 🙌🇮🇳#IndVsPak #T20WorldCup2026
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 15, 2026

ये भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: माइरा को लेकर अरमान की बढ़ी बेचैनी, काजल ने खोली विद्या की पोल, शो में मचा हंगामा

अर्जुन रामपाल ने पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर भारतीय टीम की तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, “काम तमाम। सुपर 8 में एंट्री के लिए क्या शानदार परफॉर्मेंस है। बधाई हो ब्लू टीम, हम आपसे प्यार करते हैं।” उन्होंने ईशान किशन को विशेष रूप से शाउट आउट दिया और उनकी पारी को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया।


आपको बता दें कि भारत-पाक मुकाबला हमेशा से रोमांच और भावनाओं से भरा रहता है। इस जीत के बाद सड़कों पर जश्न, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारतीय टीम की यह जीत सिर्फ एक मैच की जीत नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और टीमवर्क का प्रतीक मानी जा रही है। सुपर 8 में प्रवेश के साथ ही टीम इंडिया का मनोबल और भी ऊंचा हो गया है।

India beat pakistan icc t20 world cup bollywood celebs reaction super 8

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2026 | 04:34 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • ICC T20 World Cup

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.