Cocktail 2 के बाद फिर साथ आएंगे शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना? दूसरी फिल्म पर लगी मुहर, फैंस हुए एक्साइटेड
Shahid Kapoor New Film: शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग के दौरान सबका दिल जीत लिया है। अब खबर है कि ये जोड़ी एक और फिल्म में नजर आएगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shahid Kapoor And Rashmika Reunite For Film: बॉलीवुड में इन दिनों एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जोड़ी को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। दोनों की आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है और इसी के साथ फैंस के बीच इस फ्रेश जोड़ी को देखने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। खास बात यह है कि यह पहली बार होगा जब शाहिद और रश्मिका एक साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे।
लेकिन इस जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी यहीं खत्म नहीं होती है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना अब सिर्फ ‘कॉकटेल 2’ तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि दोनों ने एक और फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है।
‘कॉकटेल 2’ के सेट पर जमी दोनों की केमिस्ट्री
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को मेकर्स और यूनिट मेंबरों ने काफी सराहा है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग इतनी नैचुरल लगी कि मेकर्स ने तुरंत इन्हें दोबारा कास्ट करने का प्लान बना लिया। इसके अलावा जब नए प्रोजेक्ट को लेकर दोनों एक्टर्स से बात की गई, तो शाहिद और रश्मिका ने बिना किसी हिचक के साथ काम करने के लिए हामी भर दी।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी में फिर से नजर आएंगे शाहिद और रश्मिका
हालांकि इस नई फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करेंगे सुनील खेत्रपाल, और कहानी यंग ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। शाहिद और रश्मिका की जोड़ी को एक अलग और हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- 30 साल के करियर में शादी क्यों नहीं कर पाईं एकता कपूर? भाई तुषार संग लिया था ये फैसला, अब खुद बताई वजह
कब रिलीज होगी ‘फिल्म’?
‘कॉकटेल 2’, साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस बार फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना के साथ कृति सैनन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ सितंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद और रश्मिका की यह नई जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।
