-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shahid Kapoor Rashmika Mandanna New Romantic Comedy After Cocktail 2 Movie
Cocktail 2 के बाद फिर जमेगी शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना की जोड़ी, इस बार रोमांटिक कॉमेडी में दिखेगा जादू
- Written By: स्नेहा मौर्या
Shahid Kapoor New Movie: शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना ‘कॉकटेल 2’ के बाद एक और फिल्म में साथ में रोमांटिक कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। जिसका निर्देशन अमित शर्मा करेंगे।

शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shahid Kapoor And Rashmika Mandanna Upcoming Romantic Comedy Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जोड़ी इन दिनों बॉलीवुड में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों सितारे बहुत जल्द ‘कॉकटेल 2’ में साथ नजर आने वाले हैं, जिसकी रिलीज इसी साल सितंबर में तय मानी जा रही है। लेकिन इससे पहले ही इस फ्रेश जोड़ी को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर डायरेक्टर अमित शर्मा ने अपनी अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना को फाइनल कर लिया है। दोनों एक्टर्स हाल ही में ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और अब एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे।
अमित शर्मा के निर्देशन में बनेगी फिल्म
आपक बता दें कि इस अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी का निर्देशन अमित शर्मा करेंगे, जिन्होंने इससे पहले ‘बधाई हो’ और ‘मैदान’ जैसी हिट और सराही गई फिल्में दी हैं। फिल्म को सुनीर खेतरपाल प्रोड्यूस करेंगे और इसका निर्माण वर्मिलियन वर्ल्ड के बैनर तले जियो स्टूडियोज के सहयोग से किया जाएगा। फिलहाल फिल्म के टाइटल का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद और रश्मिका अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद अगस्त-सितंबर 2026 में इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
शाहिद कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
ऐसे में अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर इन दिनों अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार धमाल मचाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इसके बाद शाहिद वेब सीरीज ‘फर्जी’ के अगले सीजन की शूटिंग भी शुरू करेंगे, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- कंगना रनौत के बयान पर क्यों भड़के प्रकाश राज? एआर रहमान का किया समर्थन, ‘इमरजेंसी’ फिल्म पर भी की टिप्पणी
रश्मिका मंदाना की व्यस्त पाइपलाइन
इसके अलावा रश्मिका मंदाना भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनके पास विजय देवरकोंडा के साथ ‘रणबाली’, एटली की एक्शन फिल्म ‘#AA22xA6’ और फिल्म ‘मायसा’ जैसी कई चर्चित परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। ऐसे में कुल मिलाकर, ‘कॉकटेल 2’ के बाद शाहिद और रश्मिका की यह नई रोमांटिक कॉमेडी फैंस के लिए एक और बड़ा ट्रीट साबित हो सकती है।
Shahid kapoor rashmika mandanna new romantic comedy after cocktail 2 movie
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMतारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMMeta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Aug 09, 2026 | 06:36 PMNoida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













