शाहिद कपूर की साई-फाई लव स्टोरी का सीक्वल, जाह्नवी कपूर की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट
Janhvi Kapoor Shahid Kapoor Film: शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के सीक्वल को लेकर अपडेट सामने आया है। जाह्नवी कपूर इसमें नजर आ सकती हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है।
- Written By: सोनाली झा
शाहिद कपूर और जाह्नवी कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Shahid Kapoor New Film Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2: बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साई-फाई रोमांटिक ड्रामा के दूसरे पार्ट में शाहिद कपूर के साथ पहली बार जाह्नवी कपूर रोमांस करती नजर आ सकती हैं। पहली फिल्म को दर्शकों ने टेक्नोलॉजी और प्यार के अनोखे कॉन्सेप्ट के लिए काफी पसंद किया था, और अब मेकर्स इसे और बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। कृति सेनन भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनी रहेंगी, जबकि जाह्नवी कपूर की एंट्री से कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। मेकर्स इस बार तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को और ज्यादा भव्य और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि दर्शकों को एक नया अनुभव मिल सके।
स्क्रिप्ट पर काम जारी, 2027 में शुरू होगी शूटिंग
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है और उम्मीद है कि अगस्त तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2’ की शूटिंग 2027 की पहली तिमाही में शुरू हो सकती है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट की गति काफी हद तक कॉकटेल 2 के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर निर्भर करेगी, जिसमें शाहिद कपूर नजर आने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
शाहिद कपूर के पास बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। ‘कॉकटेल 2’ के अलावा वह अपनी हिट वेब सीरीज फर्जी के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगे। वहीं, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के साथ ‘कॉकटेल 2’ इस साल जून में रिलीज होने वाली है। अगर यह खबर पक्की होती है, तो शाहिद कपूर और जाह्नवी कपूर की नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन एक्साइटमेंट अभी से चरम पर है।
