‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे की नई फिल्म का ऐलान, जारी हुआ पहला लुक, अली अब्बास जफर करेंगे निर्देशन

Ahaan Panday की नई एक्शन-रोमांटिक फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और पहला लुक सामने आ चुका है।
Ahaan Panday New Film First Look Out Ali Abbas Zafar film YRF production 79
अहान पांडे की नई फिल्म का ऐलान (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ahaan Panday First Look: ‘सैयारा’ से पहचान बनाने वाले युवा अभिनेता अहान पांडे अब एक बड़े एक्शन-रोमांटिक प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा निर्देशक अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया के जरिए की है, जिसके बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अली अब्बास जफर ने इंस्टाग्राम पर अहान पांडे का पहला लुक शेयर किया, जिसमें उनका स्टाइलिश और इंटेंस अवतार नजर आ रहा है। इस लुक ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने बताया कि जल्द ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस और टाइटल की घोषणा भी की जाएगी। फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स (YRF) कर रहा है और इसकी शूटिंग मुंबई के साथ-साथ विदेशों में भी की जाएगी। अली अब्बास जफर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि और शुरू हो गई, जिससे यह साफ है कि फिल्म का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक क्लैपबोर्ड की तस्वीर भी साझा की, जिस पर ‘प्रोडक्शन नंबर 79’ लिखा हुआ है।

पहले लुक ने जीता फैंस का दिल

अहान पांडे के पहले लुक में उनका चेहरा आंशिक रूप से नजर आता है, जबकि बाकी हिस्सा धुंधला रखा गया है। छोटे बाल और इंटेंस एक्सप्रेशन में उनका यह अंदाज काफी दमदार लग रहा है। यह लुक उनके किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देता है। इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन कपूर ने ‘मास’ लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी, वहीं टीवी अभिनेता हितेन तेजवानी और अन्य सितारों ने भी टीम को बधाई दी।

अली अब्बास जफर और आदित्य चोपड़ा की हिट जोड़ी

यह फिल्म आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले यह जोड़ी ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी हिट फिल्में दे चुकी है। ऐसे में इस नए प्रोजेक्ट से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। ‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे इस फिल्म में एक नए और दमदार अवतार में नजर आएंगे, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com