- Hindi News »
- Entertainment »
- Shahid Kapoor Flim Deva Box Office Collection Day 2 Actor Earned So Many Crores
Deva Box Office Collection Day 2: खाकी वर्दी में शाहिद कपूर ने थिएटर में काटा बवाल, दूसरे दिन फिल्म ‘देवा’ ने कमाए इतने करोड़
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म देवा इन दिनों थिएटर में धमाल मचा रही है और इसी बीच फिल्म के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। जिसमें फिल्म ने टोटल 9.28 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर लिया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

'देवा' के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की एक्शन-थ्रिलर और सस्पेंस फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और लगातार इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर में भीड़ उमड़ रही हैं। वहीं पिछले लंबे वक्त से इस फिल्म को लेकर दर्शकों में बज बना हुआ था। ऐसे में अब फिल्म के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है, तो आइए जानते हैं…
दरअसल, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के रहने के बावजूद शानदार कमाई की है। वहीं सैकनिल्क के रिपोर्ट के मुताबिक, देवा ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपए कमाए थे और दूसरे दिन 7:35 बजे तक 3.78 करोड़ रुपए हो चुकी है। ऐसे में अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.28 करोड़ रुपए हो चुका है। लेकिन सैकनिल्क पर उपलब्ध ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इसमें अभी बदलाव हो सकता है।
आपको बता दें, सिनेमाहॉल में 24 जनवरी को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स की मौजूदगी में देवा को रिलीज करने पर ये सवाल उठ रहा था कि इसका असर देवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी ज्यादा पड़ने वाला है। लेकिन ओपनिंग डे के आंकड़े आने के बाद यह साफ हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Retro Movie: पूजा हेगड़े ने ‘रेट्रो’ के सेट के खतरनाक किस्से सुनाए, तूफान, चोट और आग के बीच हुई थी शूटिंग
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: दो पत्नियां, एक पति और ढेर सारी कन्फ्यूजन, क्या हिट होगी वरुण धवन की नई फिल्म
रील्स बनाने से कोई एक्टर नहीं बनता…नागपुर में पंकज कपूर ने युवाओं को दिखाया आईना, शाहिद को लेकर कही बड़ी बात
वहीं देवा की वजह से स्काई फोर्स की 8वें दिन की कमाई पर थोड़ा असर दिखाई दिया है। जहां देवा ने 5.5 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं स्काई फोर्स का कलेक्शन सिर्फ 4.6 करोड़ तक ही पहुंच पाया। लेकिन आज से वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है तो दोनों फिल्मों को छुट्टियों का फायदा मिल सकता है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देवा के स्टारकास्ट की बात करें, तो मलयालम फिल्मों के डायरेक्टर रोशन एंड्र्यूज के डायरेक्शन में बनी देवा में शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। उनके अलावा, फिल्म में प्रवेश राणा, गिरीश कुलकर्णी और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्मीबीट के मुताबिक, देवा को 50 करोड़ रुपये में बनाया गया है। फिल्म की कमाई को देखकर ऐसा लग रहा है कि जल्द ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार हो जाएगा। हालांकि, अगर ऐसा ही रहा तो फिल्म बजट का 20 प्रतिशत दो दिनों में ही निकाल लेगी।
Shahid kapoor flim deva box office collection day 2 actor earned so many crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














