- Hindi News »
- Entertainment »
- Satish Kaushik Had Made A Promise To Salman Khan Which Remained Incomplete
सतीश कौशिक ने किया था सलमान खान से एक वादा, जो रह गया अधूरा..!
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: अपनी अपकमिंग मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रमोशन में बिजी सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक सतीश कौशिक को याद करते हुए कहा कि,’उन्होंने मुझसे फिल्म ‘तेरे नाम’ का सीक्वल बनाने का वादा किया था, जो उनके जाने से अधूरा रह गया।’ साल 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ ने सलमान खान के डगमगाते करियर को मजबूत सहारा दिया था। इस फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने ही किया था।
‘तेरे नाम’ के सीक्वल पर हुई थी चर्चा
सम्बंधित ख़बरें
पैपराजी की हरकत पर भड़के Salman Khan, सोशल मीडिया पर दी सख्त चेतावनी, फैंस ने किया सपोर्ट
Salman Khan Post: अकेलेपन की खबरों पर सलमान खान का रिएक्शन, बोले- मेरे पास परिवार और दोस्तों का साथ है
Salman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी दोस्त के निधन पर इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
‘टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं’, Salman Khan की पोस्ट ने फैंस को दी जिंदगी जीने की खास सीख
सलमान खान ने सतीश कौशिक को याद करते हुए बताया कि,’20 साल पहले ‘तेरे नाम’ के लिए सतीश जी उनके पास एक लाइन का आइडिया लेकर आए थे। उन्हें लगा कि ये एक सुपर आइडिया है और इस पर फिल्म जरूर बननी चाहिए।’ सलमान खान ने ये भी बताया कि निधन से कुछ दिनों पहले जब सतीश कौशिक के साथ उनकी मुलाकात हुई तो उन्होंने ‘तेरे नाम’ के सीक्वल पर चर्चा की थी और बताया था कि जल्द ही वो इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू करेंगे।
सीक्वल बनाकर देंगे श्रद्धांजलि
बता दें, कि 9 मार्च, 2023 को दिल्ली में सतीश कौशिक का निधन हो गया था। सलमान ने कहा कि वो ‘तेरे नाम’ का सीक्वल बनाकर सतीश कौशिक को अपनी श्रद्धांजलि देने का विचार कर रहे हैं। हालांकि इस काम में थोड़ा वक्त लग सकता है। गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ आगामी 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, साउथ स्टार डी. वेंकटेश, शहनाज गिल और पलक तिवारी भी अहम रोल में नजर आएंगे।
Satish kaushik had made a promise to salman khan which remained incomplete
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














