Salman Khan Post: अकेलेपन की खबरों पर सलमान खान का रिएक्शन, बोले- मेरे पास परिवार और दोस्तों का साथ है

Salman Khan Lonely Note: सलमान खान ने अकेलेपन वाले वायरल बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह अकेले नहीं हैं। कभी-कभी उन्हें सिर्फ अपनी सोशल बैटरी रिचार्ज करने के लिए अकेले समय चाहिए होता है।
Salman Khan Lonely Viral Post Upcoming Movie Bollywood News
सलमान खान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Salman Khan Alone Post: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोमवर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने अकेलेपन को लेकर एक बयान था। अब उसी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि अकेलेपन को लेकर दिया गया उनका बयान सिर्फ एक सामान्य विचार था, न कि उनकी असल जिंदगी या किसी व्यक्तिगत समस्या का संकेत।

सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट साझा करते हुए लिखा कि अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार और शानदार दोस्त हैं? मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं, जब मेरे पास आप लोग, आपकी शुभकामनाएं और दुआएं हैं? इतना सब होने के बावजूद अगर मैं फिर भी अकेला महसूस करूं, तो मैं दुनिया का सबसे बड़ा 'ना-शुक्रा' इंसान होऊंगा।

सलमान खान ने कही ये बात

सलमान खान ने आगे बताया कि कभी-कभी उनकी सोशल बैटरी खत्म हो जाती है और वह लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं कर पाते। इसलिए वह कुछ समय अकेले बिताना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी लोगों के साथ रहकर मैं थक जाता हूं, इसलिए मुझे कुछ समय अकेले चाहिए होता है। लोगों ने इसे बड़ी खबर बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं, 'क्या हुआ बेटा?' तुम बस चिल करो।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अकेले होने और अकेलापन महसूस करने के बीच के अंतर को समझाते हुए एक पोस्ट किया था, जिसके बाद एक्टर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अपनी बात स्पष्ट करने के लिए एक और पोस्ट करना पड़ा। एक्टर जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। यह फिल्म मूल रूप से 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देरी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जून से लेकर अगस्त के बीच सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com