सरदार जी 3 विवाद: मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर कसा तंज, बोले- पहले देश
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर विवादों में घिर गई है। हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मीका सिंह ने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि देश पहले।
- Written By: सोनाली झा
सरदार जी 3 विवाद: मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर कसा तंज
मुंबई: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ लगातार विवादों में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। वजह है इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी। जहां एक ओर भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के चलते रिश्ते तनावपूर्ण हैं, वहीं दिलजीत द्वारा एक पाकिस्तानी कलाकार को कास्ट करना लोगों को नागवार गुजर रहा है।
अब इस मुद्दे पर मीका सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर बिना दिलजीत का नाम लिए तीखा तंज कसा है। मीका सिंह ने लिखा कि देश पहले। भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय रिश्ते सही नहीं हैं। ऐसे में सीमा पार के कलाकारों को शामिल करते वक्त हर किसी को दो बार सोचना चाहिए। यह देश की गरिमा का सवाल है।
मीका सिंह का बयान
मीका सिंह ने आगे लिखा कि फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म का भी लोगों ने विरोध किया था, लेकिन कुछ लोगों को अब भी समझ नहीं आ रहा। इतना ही नहीं हैरानी की बात यह है कि एक नकली गायक, जिसने भारत में 10 शो किए और हजारों प्रशंसकों से टिकट के पैसे लिए, अब लापता है और फैंस ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हालांकि मीका सिंह ने इस पोस्ट में कहीं भी दिलजीत का नाम नहीं लिया, लेकिन दिलजीत की फोटो और हालिया विवाद को देखते हुए पोस्ट का निशाना स्पष्ट रूप से उन्हीं की तरफ था।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan पर मद्रास हाईकोर्ट का सख्त फैसला, लीक विवाद के बाद वेबसाइट और केबल रिलीज पर लगी रोक
Hansika Motwani Divorce: तलाक की खबरों पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई अफसोस नहीं
Bhooth Bangla Collection: भूत बंगला की धीमी शुरुआत, अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन किया निराशाजनक कलेक्शन
Richa Chadha ने दिलाई 80 के दशक के सिनेमा की याद, बोलीं- इंडिपेंडेंट फिल्मों को बड़े चेहरों नहीं
क्यों हो रहा है सरदार जी 3 का विरोध
‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की झलक देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बायकाट दिलजीत ट्रेंड करना शुरू कर दिया। वजह ये भी है कि हानिया ने ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद लोगों ने फिल्म को भारत में रिलीज न करने की मांग की। विवाद बढ़ने के बाद फिल्म को भारत में रिलीज न करने का फैसला लिया गया।
ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर का निकनेम ‘लोलो’ कैसे पड़ा? जानिए इसके पीछे की मजेदार कहानी
कब रिलीज होगी फिल्म
सरदार जी 3 को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिया, जिससे यह साफ हो गया कि फिल्म केवल ओवरसीज में ही रिलीज होगी। ‘सरदार जी 3’ 27 जून 2025 को विदेशों में रिलीज होगी। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा नीरू बाजवा, गुलशन ग्रोवर, मानव विज और मोनिका शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं।
