-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Karisma Kapoor Get The Nickname Lolo How Did Know The Interesting Story
करिश्मा कपूर का निकनेम ‘लोलो’ कैसे पड़ा? जानिए इसके पीछे की मजेदार कहानी
- Written By: सोनाली झा
करिश्मा ने 17 की उम्र में प्रेम कैदी से करियर शुरू किया और राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है जैसी हिट फिल्में दीं। उन्होंने परिवार की परंपरा तोड़कर फिल्मों में कदम रखा था।

करिश्मा कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक, जिनकी नीली आंखों, मासूम मुस्कान और शानदार अभिनय ने करोड़ों दिलों को जीता। आज भी उनकी फिल्में टीवी पर आते ही दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखती हैं। 25 जून 1974 को जन्मीं करिश्मा कपूर इस साल अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और तब से लेकर आज तक लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें ‘लोलो’ कहकर क्यों बुलाया जाता है?
दरअसल, ‘लोलो’ नाम की कहानी उनके निकनेम से जुड़ी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर को मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा बेहद पसंद थीं। उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी बेटी को प्यार से ‘लोलो’ कहना शुरू किया। यह नाम इतना लोकप्रिय हुआ कि इंडस्ट्री में भी उन्हें इसी नाम से जाना जाने लगा।
परिवार के खिलाफ गई करिश्मा कपूर
दिलचस्प बात यह है कि करिश्मा को अभिनय में करियर बनाने के लिए अपने परिवार की परंपराओं के खिलाफ जाकर फैसला लेना पड़ा। कपूर खानदान में उस समय तक लड़कियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी। लेकिन मां बबीता के सपोर्ट से करिश्मा ने न केवल अपने सपनों को जिया, बल्कि इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान भी बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
‘लॉकअप 2’ में हिना खान ने हर्षद चोपड़ा को दिया रियलिटी चेक, बोलीं- शिवांगी जोशी के लिए लड़ना बंद करो
अरिजीत सिंह ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, लाठीचार्ज पर सरकार और पुलिस को लेकर किया तीखा पोस्ट
पीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन से हुए बाहर
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा
ये भी पढ़ें- RJ महवश की ड्रेस पर दिखा प्राइस टैग, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने ली क्लास
करिश्मा कपूर की फिल्में
करिश्मा कपूर ने ‘दिल तो पागल है’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘फिजा’, और ‘जुड़वा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। उनके अभिनय, डांस और ग्लैमर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। साल 1996 में आई ‘राजा हिंदुस्तानी’ ने उन्हें करियर की सबसे बड़ी सफलता दिलाई, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। आज करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। ‘लोलो’ नाम भले ही प्यार से दिया गया हो, लेकिन यह उनकी पहचान बन चुका है।
Karisma kapoor get the nickname lolo how did know the interesting story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘लॉकअप 2’ में हिना खान ने हर्षद चोपड़ा को दिया रियलिटी चेक, बोलीं- शिवांगी जोशी के लिए लड़ना बंद करो
Jul 21, 2026 | 08:57 PMVastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर
Jul 21, 2026 | 08:53 PMBEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
Jul 21, 2026 | 08:46 PMराहुल का धरना, मोदी की चाल… AAP नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, CJP ने कही ये बड़ी बात
Jul 21, 2026 | 08:42 PMटीजीटी, पीजीटी और प्रधानाचार्य भर्ती का इंतजार खत्म; आयोग के पोर्टल पर अपलोड हुई रिक्तियां
Jul 21, 2026 | 08:34 PMउज्जैन: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नौकरी का झांसा… फिर अपहरण! 10 लाख की फिरौती लेकर छोड़े जाने का आरोप
Jul 21, 2026 | 08:32 PMDhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Jul 21, 2026 | 08:29 PMवीडियो गैलरी

लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM













