Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा

Siddharth Anand Reaction: रामायण का ट्रेलर देखकर सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि ट्रेलर इतना भव्य है कि उन्होंने इसे दो बार देखा और दर्शकों से कहा कि फिल्म से जितनी उम्मीदें रखेंगे, उतना ही अनुभव मिलेगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 21, 2026 | 06:05 PM

रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Siddharth Anand On Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर अभी आम दर्शकों के लिए रिलीज भी नहीं हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी ‘रामायण’ के ट्रेलर की खुलकर सराहना की है। उनका कहना है कि ट्रेलर इतना शानदार है कि उन्होंने उसे एक नहीं बल्कि दो बार देखा और अब भी दोबारा देखने का मन कर रहा है।

सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘रामायण’ के ट्रेलर से दुनियाभर की उम्मीदें रखिए और आप बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे। ट्रेलर बेहद शानदार और भव्य है। मैंने इसे दो बार देखा ताकि हर चीज को अच्छी तरह समझ सकूं, लेकिन अब भी इसे फिर से देखने का मन है। दिवाली का बेसब्री से इंतजार है। उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

Ramayana trailer!
Expect the world, and you shall not be disappointed! Yes it’s GRAND, it’s SPECTACULAR! And. Its heart is absolutely in the right place! Watched it twice to soak it all in. Yet wanted more. Can’t wait for Diwali !
— Siddharth Anand (@justSidAnand) July 20, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Fauzi Update: ‘फौजी’ में आजाद हिंद फौज के सैनिक बनेंगे प्रभास? रिलीज डेट के बाद सामने आया बड़ा खुलासा

Pregnancy Fitness: प्रेग्नेंसी में सामंथा रुथ प्रभु करती है TRX वर्कआउट, होने वाली मांओं के लिए कितना सुरक्षित

आमिर-जूही की ‘टाइम मशीन’ क्यों रह गई अधूरी? करण जौहर ने बताई फिल्म अटकने की वजह

‘मरते दम तक साथ दूंगा’, शहनाज गिल संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, डेटिंग अफवाहों पर दिया साफ जवाब

दिल्ली में हुआ ट्रेलर का भव्य प्रीव्यू

18 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में ‘रामायण’ के ट्रेलर का एक विशेष प्रीव्यू इवेंट आयोजित किया गया था। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, यश, रवि दुबे सहित फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। कार्यक्रम में चुनिंदा मेहमानों, फिल्म इंडस्ट्री के सितारों और मीडिया प्रतिनिधियों को ट्रेलर दिखाया गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेलर की भव्यता, वीएफएक्स और प्रस्तुति की जमकर चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें- Fauzi Update: ‘फौजी’ में आजाद हिंद फौज के सैनिक बनेंगे प्रभास? रिलीज डेट के बाद सामने आया बड़ा खुलासा

24 जुलाई को होगा ट्रेलर रिलीज

अब आम दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मेकर्स 24 जुलाई को ‘रामायण’ का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज करेंगे। इसके बाद पता चलेगा कि दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है। दो भागों में बनने वाली इस मेगा प्रोजेक्ट का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। रणबीर कपूर की इस महत्वाकांक्षी फिल्म से दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों को बड़ी उम्मीदें हैं।

Siddharth anand reaction on ranbir kapoor ramayana trailer praises

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 05:51 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Ranbir Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.