-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sara Ali Khan Varanasi Ganga Aarti Baba Vishwanath Darshan
सारा अली खान ने विश्वनाथ मंदिर के किए दर्शन, बाबा के रंग में रंगी दिखीं एक्ट्रेस, सामने आई तस्वीरें
- Written By: स्नेहा मौर्या
Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बीते दिन वाराणसी पहुंचीं। जहां उन्होंने विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए और गंगा आरती में भी शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस बाबा की भक्ति में डूबी दिखीं।

सारा अली खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sara Ali Khan in Varanasi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का अध्यात्म और धार्मिक स्थलों से जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है। अक्सर वह मंदिरों और पवित्र स्थलों पर दर्शन करती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्हें वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होते देखा गया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
शनिवार शाम एक्ट्रेस वाराणसी पहुंचीं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने गंगा तट पर बैठकर आरती में भाग लिया और मंत्रोच्चार तथा घंटों की ध्वनि के बीच ध्यान मुद्रा में बैठीं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह हाथ जोड़कर श्रद्धा से आरती में शामिल हुईं। गंगा आरती के बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए और मंदिर में माथा टेका।
शांति के लिए काशी आती हैं सारा
सारा का मानना है कि गंगा आरती, शंख-घंटों की ध्वनि और धार्मिक वातावरण से उन्हें मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि जब भी उनका मन अशांत होता है, वह काशी आकर आत्मिक सुकून महसूस करती हैं। घाट किनारे बैठकर वह लंबे समय तक ध्यान लगाती रहीं और काशी से जुड़ने की उनकी यही वजह है।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Varanasi, Uttar Pradesh: Bollywood actress Sara Ali Khan participated in the Ganga Aarti at Dashashwamedh Ghat (Video Source: Ganga Seva Nidhi Varanasi) pic.twitter.com/OGp9twbvL1 — IANS (@ians_india) August 30, 2025
गंगा सेवा निधि की ओर से इस खास अवसर पर सारा का सम्मान भी किया गया। इसके बाद उन्होंने घाट पर मौजूद फैंस से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। यह पहली बार नहीं है जब वह काशी पहुंची हों। साल 2020 में भी वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ वाराणसी आई थीं और गंगा आरती में शामिल हुई थीं।
धार्मिक आस्था की बात करें तो सारा अली खान को कई बार मंदिरों और शिव तीर्थ स्थलों पर दर्शन करते देखा गया है। वह महादेव की बड़ी भक्त मानी जाती हैं और अक्सर शिव जी के मंदिरों में दर्शन करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें- ‘परम सुंदरी’ने दूसरे दिन किया धमाका, सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म ने तोड़ा कई रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सारा अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sara ali khan varanasi ganga aarti baba vishwanath darshan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














