‘परम सुंदरी’ने दूसरे दिन किया धमाका, सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म ने तोड़ा कई रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

Param Sundari Movie: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की हाल ही में फिल्म परम सुंदरी रिलीज हुई है और आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी है। ऐसे में दूसरे दिन की कमाई सामने आई है, तो चलिए जानते हैं...
‘परम सुंदरी’ने दूसरे दिन किया धमाका, सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म ने तोड़ा कई रिकॉर्ड
परम सुंदरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Param Sundari Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म का क्रेज दर्शकों में पहले दिन से ही साफ नजर आ रहा है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और इसके साथ ही यह साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी रोमांटिक ओपनर बन गई थी।

दरअसल, शनिवार को छुट्टियों का फायदा उठाते हुए फिल्म की कमाई और भी तेजी से बढ़ी। ऐसे में फिल्म ने दूसरे दिन करीब 10 करोड़ रुपये कमा लिए। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यह आंकड़े शुरुआती हैं और फाइनल रिपोर्ट में बदलाव संभव है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

दिलचस्प बात यह है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म ने न सिर्फ उनकी पिछली आठ फिल्मों का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि ‘वॉर 2’, ‘कुली’, और साउथ की फिल्मों जैसे ‘हृदयपूर्वम’ और ‘लोका चैप्टर 1’ को भी पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों को फिल्म का म्यूजिक, रोमांस और स्टारकास्ट की केमिस्ट्री खूब भा रही है। फिल्म का बजट भी दर्शकों के लिए खुशखबरी जैसा है। बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के अनुसार, मैडॉक फिल्म्स ने इसे महज 40-50 करोड़ रुपये के बजट में बनाया है। वहीं, वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म ने पहले ही दिन 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

अगर हम 2025 की अब तक की रोमांटिक फिल्मों से तुलना करें तो ‘परम सुंदरी’ ने सभी को पछाड़ दिया है। जैसे सनम तेरी कसम री-रिलीज के पहले दिन 4.25 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ रुपये कमाए थे। धड़क 2 ने पहले दिन 3.5 करोड़, दूसरे दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया और मेट्रो इन दिनों ने पहले दिन 3.5 करोड़, दूसरे दिन 6 करोड़ कमाए थे। साथ ही लवयापा ने पहले दिन 1.15 करोड़, दूसरे दिन 1.65 करोड़ के जबरदस्त नोट छापे।

आपको बता दें, इन सभी फिल्मों को पछाड़कर ‘परम सुंदरी’ इस साल की टॉप रनिंग रोमांटिक फिल्म बन चुकी है। हालांकि, इस मामले में यह अभी भी ‘सैयारा’ से पीछे है। ‘सैयारा’ ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ और दूसरे दिन 26 करोड़ की कमाई कर शानदार रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब देखना होगा कि रविवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस ग्राफ कितना ऊंचा जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com