Sara Ali Khan Look From Metro In Dino And Saf Ali Khan Female Look Went Viral On Internet
सारा अली खान और सैफ अली खान में कौन ज्यादा खूबसूरत? सारा के न्यू लुक पर वायरल हुए मीम्स
सारा अली खान का नया लुक और सैफ अली खान का महिला वाला किरदार इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सारा मेट्रो इन दिनों फिल्म में शॉर्ट हेयर लुक के साथ नजर आ रही हैं, तो लोगों ने उनकी तुलना उनके पिता के साथ ही शुरू कर दी है।
सारा अली खान का नया लुक और और सैफ अली खान का महिला वाला किरदार इंटरनेट पर हुआ वायरल
Follow Us
Follow Us :
सैफ अली खान और अमृता सिंह की दोनों संतान सारा अली खान और इब्राहिम अली खान, सैफ अली खान की तरह ही दिखते हैं। लेकिन सारा अली खान का मेट्रो इन दिनों फिल्म से नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है, उनके इस लुक की तुलना सैफ अली खान के महिला किरदार वाले लुक से की जा रही है। सैफ अली खान कई फिल्मों में महिला वाला गेटअप अपना चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के लुक को एक साथ मिलाकर तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं और मजेदार मीम्स बनाए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने यह सवाल भी पूछा है कि दोनों के लुक में कौन ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो इन दिनों फिल्म की अगर बात करें तो इसमें सारा अली खान आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ रही हैं। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। सारा अली खान का किरदार इसमें पढ़ाकू है। शॉर्ट हेयर लुक में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई हैं। उनके इस लुक की तुलना कई एक्ट्रेसेस के साथ भी की गई। भेड़िया फिल्म में कृति सेनन और जग्गा जासूस फिल्म में कैटरीना कैफ ने शॉर्ट हेयर लुक अपनाया था, लेकिन सबसे दिलचस्प तुलना उनके पिता के साथ हो रही है।
साल 2014 में सैफ अली खान की कॉमेडी फिल्म हमशक्ल आई थी। फिल्म में सैफ अली खान ने महिला का किरदार भी निभाया था। सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के महिला वाले किरदार की तस्वीर को सारा अली खान के मेट्रो इन दिनों फिल्म के लुक वाली तस्वीर के साथ जोड़कर यूजर से पोस्ट कर रहे हैं। इस पर फनी मीम्स और रील्स भी बनाए गए हैं, जो काफी मजेदार हैं और यूजर रील और मीम पर जमकर मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सैफ अली खान और सारा अली खान दोनों का लुक सोशल मीडिया पर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।
Sara ali khan look from metro in dino and saf ali khan female look went viral on internet