संजय कपूर के बर्थडे पर सोनम ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीरें, ऐसे शुरू हुआ था एक्टर का फिल्मी सफर
Sonam Kapoor News: संजय कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी भतीजी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने चाचा को बेहद प्यारे अंदाज में शुभकामनाएं दीं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सोनम कपूर, संजय कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sanjay Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर को आज हर कोई जानता है। वहीं अभिनेता 17 अक्टूबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी भतीजी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने चाचा को बेहद प्यारे अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर संजय कपूर के साथ दो खास तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें एक उनके बचपन की यादों से जुड़ी है।
पहली तस्वीर में सोनम और संजय कपूर साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में छोटी सी सोनम अपने चाचा की गोद में बैठी दिखती हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ सोनम ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे संजय कपूर!” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है।
संजय कपूर का ऐसे शुरू हुआ था फिल्मी करियर
संजय कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्रेम’ से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान मिली माधुरी दीक्षित के साथ आई फिल्म ‘राजा’ से, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के गानों और रोमांटिक दृश्यों ने उन्हें रातोंरात सुर्खियों में ला दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
इसके बाद संजय कपूर ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वह लगातार सफलता हासिल नहीं कर सके। कुछ समय तक फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे की ओर रुख किया। साल 2017 में संजय ने स्टार प्लस के शो ‘दिल संभल जा जरा’ से टीवी पर शानदार कमबैक किया। शो में उनकी जोड़ी स्मृति कालरा के साथ काफी पसंद की गई और उनके अभिनय को सराहना मिली।
संजय ने डिजिटल दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। वह अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘द लास्ट आवर’ में नजर आए, जिसमें उन्होंने एक गंभीर और रहस्यमय किरदार निभाया। हालांकि शो को ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली, लेकिन संजय की परफॉर्मेंस ने दर्शकों पर प्रभाव छोड़ा।
ये भी पढ़ें- ‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर नेहा संग पवन सिंह ने लगाए ठुमके, धनश्री को दिया ऐसा गिफ्ट कि शर्म से हुईं लाल
आखिरी बार इस सीरीज में आए थे नजर
साल 2022 में वह एक बार फिर अपनी पुरानी को-स्टार माधुरी दीक्षित के साथ नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द फेम गेम’ में दिखाई दिए। इस शो में उनकी और माधुरी की जोड़ी को एक बार फिर दर्शकों ने सराहा। हालांकि, उन्हें अपने भाई अनिल कपूर जितनी स्टारडम नहीं मिली, लेकिन संजय कपूर ने अपनी अलग पहचान बनाकर यह साबित किया कि वे एक सधे हुए और प्रतिभाशाली कलाकार हैं। आज भी उनके फैंस उन्हें नए अवतारों में देखने का इंतजार करते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
