कहीं आग लगे लग जावे पर थिरकीं माधुरी दीक्षित, सोशल मीडिया पर मचा धमाल, फैंस बोले- उफ्फ उफ्फ

Madhuri Dixit New dance Video: माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह 'कहीं आग लगे लग जावे' पर थिरकती नजर आईं।
कहीं आग लगे लग जावे पर थिरकीं माधुरी दीक्षित, सोशल मीडिया पर मचा धमाल, फैंस बोले- उफ्फ उफ्फ
कहीं आग लगे लग जावे पर थिरकीं माधुरी दीक्षित
Published on
Updated on

Madhuri Dixit Dance Video: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें वह 1999 की सुपरहिट फिल्म ‘ताल’ के गाने “कहीं आग लगे लग जावे” पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में माधुरी ने प्रिंटेड टॉप पहना है और अपने एक्सप्रेशन व हुक स्टेप्स के जरिए गाने में जान डाल दी।

माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा कि थोड़ा ड्रामा और थोड़ा जलवा। उनके इस मजेदार अंदाज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। माधुरी का यह वीडियो देखकर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बिना भाव वाले वीडियो में भी इतनी भावनाएं सिर्फ माधुरी ही दिखा सकती हैं। दूसरे ने लिखा कि आखिरकार इन्होंने भी ये ट्रेंड अपना लिया। वहीं एक फैन ने कमेंट किया कि उफ्फ उफ्फ! क्या बात है।

टीम के साथ डांस का अंदाज

वीडियो में माधुरी दीक्षित के साथ उनकी टीम भी दिखाई दे रही है। फैंस का कहना है कि माधुरी दीक्षित सिर्फ अपनी अदाओं से ही नहीं, बल्कि अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर माहौल बना देती हैं। यही वजह है कि उनका हर वीडियो ट्रेंड करने लगता है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस समय “कहीं आग लगे लग जावे” खूब ट्रेंड कर रहा है। कई सेलेब्रिटी इस पर रील बना चुके हैं।

रूपाली गांगुली ने बनाया वीडियो

टीवी शो 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने भी हाल ही में अपने बेटे के साथ इस गाने पर वीडियो बनाई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। यह गाना 1999 में रिलीज हुई सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ का है। इसमें आशा भोसले, आदित्य नारायण और ऋचा शर्मा ने अपनी आवाज दी थी। एआर रहमान के संगीत और आनंद बक्शी के बोलों ने इस गाने को अमर बना दिया। आज भी जब यह गाना बजता है, तो हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देता है।

माधुरी दीक्षित का वीडियो

माधुरी दीक्षित का इससे पहले एक और डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वह पिंक कलर की साड़ी में संजू राठौड़ और ईशा मालवीय के लेटेस्ट पॉपुलर गाने शेकी पर डांस करती हुई नजर आई थी। इस वीडियो को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं काफी मजेदार रिएक्शन भी दिए थे। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर ट्रेंडिंग सांग्स पर वीडियो बनती रहती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com