‘खोदा पहाड़…निकला चूहा’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ टीजर पर संजय गुप्ता ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Sanjay Gupta Controversial Post: रणबीर कपूर की 'रामायण' टीजर पर संजय गुप्ता का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्वीट को लेकर जमकर रिएक्शन दिए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रणबीर कपूर, संजय गुप्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ranbir Kapoor Ramayana Teaser: रणबीर कपूर स्टारर महाकाव्य फिल्म ‘रामायणम्’ के फर्स्ट टीजर के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों और फिल्म प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। इस बीच, फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने टीजर रिलीज के कुछ ही देर बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसे लेकर ऑनलाइन काफी चर्चा हो रही है।
संजय गुप्ता ने रणबीर कपूर को कसा तंज
संजय ने अपने X (पहले ट्विटर) पोस्ट में सिर्फ यह लिखा, “खोदा पहाड़… निकला चूहा।” उन्होंने न तो फिल्म का नाम लिखा, न ही अभिनेता या मेकर्स का उल्लेख किया। लेकिन हिंदी मुहावरे के इस इस्तेमाल को लोग सीधे नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से जोड़ने लगे।
KHODA PAHAAD… NIKLA CHUHA. — Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) April 2, 2026
कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने लिखा कि संजय का यह पोस्ट टीजर के VFX और रणबीर कपूर के लुक पर तंज है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आए हैं और टीजर में VFX की शानदार झलकियों ने ऑनलाइन हाइप और चर्चा को और बढ़ा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
कुछ यूजर्स ने संजय गुप्ता पर कटाक्ष भी किया। एक यूजर ने लिखा, “आपने आज तक कितने पहाड़ खोदे, वैसे हर बार चूहा ही निकला।” वहीं दूसरे ने कहा, “पहाड़ खोदा ही क्यों? मेहनत खामख़ा बर्बाद हुई।” कुछ लोगों ने AI वर्जन और हालिया बड़े बजट फिल्में जैसे RaOne और आदिपुरुष 2 का हवाला देते हुए पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी।
हनुमान जयंती पर टीजर हुआ रिलीज
बताया गया कि 4000 करोड़ के बजट में बनी ‘रामायण‘ का टीजर हनुमान जयंती के अवसर पर 2 अप्रैल 2026 को रिलीज किया गया। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह फिल्म सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि भारतीय भावनाओं से जुड़ा अनुभव है। पूरी टीम ने इसे भव्यता और जिम्मेदारी के साथ पेश करने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ के सामने घबराए अक्षय कुमार, एक हफ्ता आगे बढ़ी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट
पहले भी संजय गुप्ता ने बिना किसी का नाम लिए फिल्म पर तंज कसा था। जब मल्होत्रा ने फिल्म के 4000 करोड़ के बजट का खुलासा किया, संजय ने ट्वीट किया था कि हॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्में जबरदस्त VFX के साथ बनीं, लेकिन रिलीज से पहले किसी ने चर्चा नहीं की।
सोशल मीडिया पर अब लोग रणबीर कपूर की रामायणम् और संजय गुप्ता के तंज को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का टीजर और चर्चा किस तरह बॉक्स ऑफिस और फैंस के उत्साह को प्रभावित करती है।
