'धुरंधर 2' के सामने घबराए अक्षय कुमार, एक हफ्ता आगे बढ़ी 'भूत बंगला' की रिलीज डेट

Akshay Kumar Upcoming Movie: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है और अब पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। फैंस को मजेदार फैमिली एंटरटेनर का डोल मिलेगा।
Bhooth Bangla Release Date Postponed
भूत बंगला रिलीज डेट पोस्टपोन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhooth Bangla Release Date Postponed: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर फैंस में पहले ही जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म का टीजर और चार्टबस्टर गाने रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके हैं। इसे एक मजेदार और फैमिली फ्रेंडली एंटरटेनर के रूप में दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हालांकि अब फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ा कर 17 अप्रैल 2026 कर दिया गया है।

फिल्म का पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से शुरू होगा। इस फैसले का ऐलान फिल्ममेकर्स ने सोशल मीडिया पर किया।

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

फिल्ममेकर्स में से एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि लंबे विचार-विमर्श और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स व बड़े मार्केट के एग्जीबिटर्स के सुझावों के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से दर्शकों को बेहतरीन सिनेमा अनुभव मिलेगा और फिल्म को थिएटर्स में लंबी और शानदार दौड़ मिल सकेगी।

एकता कपूर ने आगे लिखा कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर: द रिवेंज' शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसलिए एग्जीबिटर्स ने सुझाव दिया कि 'भूत बंगला' को एक हफ्ते पीछे खिसकाना दोनों फिल्मों के लिए फायदे का सौदा होगा। इस तरह, फिल्म को पर्याप्त थिएटर स्पेस, मार्केटिंग फोकस और दर्शकों का ध्यान मिलेगा।

'भूत बंगला' बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बनाई गई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

फिल्म में लंबे वक्त बाद ये सितारे करेंगे रीयूनियन

यह फिल्म अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की लंबे समय बाद की रीयूनियन है। दोनों की पिछली कल्ट कॉमेडी फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, और फैंस को इस जोड़ी की वापसी का बेसब्री से इंतजार था। अब यह देखना होगा कि 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाल दिखाती है और क्या यह फैमिली एंटरटेनर की तरह दर्शकों के बीच हिट होती है। फिल्म की नई रिलीज डेट और पेड प्रिव्यू ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है, और सिनेमाघरों में इसकी धूम देखने को मिलने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com