-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranbir Kapoor Ramayan First Look Review
‘रामायण’ की पहली झलक ने मचाया तहलका, रणबीर कपूर के ‘दिव्य’ लुक पर फिदा हुए तरण आदर्श
- Written By: सोनाली झा
Ranbir Kapoor की फिल्म रामायण की पहली झलक को तरण आदर्श ने शानदार कहा है। उन्होंने रणबीर के दिव्य लुक, भव्य विजुअल्स और दमदार म्यूजिक की तारीफ की। फिल्म को आने वाली पीढ़ियों के लिए खास बताया जा रहा है।

रणबीर कपूर का रामायण लुक (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Ranbir Kapoor Ramayan Look: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। खास बात यह है कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स फिल्म से भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक जारी करने जा रहे हैं। इससे पहले ही इस झलक का रिव्यू सामने आ गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में ‘रामायण’ की पहली झलक देखी और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे भव्य और उम्मीदों पर खरी उतरने वाली बताया। तरण आदर्श ने अपने रिव्यू में लिखा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विजुअल एक्सपीरियंस है जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।
दिव्य दिखे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के लुक को लेकर तरण आदर्श ने खास तौर पर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अभिनेता भगवान राम के किरदार में बेहद दिव्य, संतुलित और प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर शांति, ताकत और गरिमा साफ झलकती है, जो इस किरदार के लिए बेहद जरूरी है। रिव्यू में फिल्म के तकनीकी पक्ष की भी जमकर सराहना की गई। इसमें इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स, सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर को शानदार बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
पीढ़ियों के लिए बनेगी फिल्म
फिल्म का म्यूजिक हंस जिमर और ए आर रहमान जैसे दिग्गजों ने तैयार किया है, जो इसे और भी खास बनाता है। तरण आदर्श ने अपने रिव्यू में यह भी कहा कि ‘रामायण’ सिर्फ मौजूदा दर्शकों के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बनाई जा रही है। निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर पूरी भव्यता और ईमानदारी के साथ पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
बताया जा रहा है कि रामायण दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म में साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिलहाल दर्शक 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो फिल्म के भव्य दुनिया की पहली झलक पेश करेगी।
Ranbir kapoor ramayan first look review
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













