Ramayana First Look: ‘रामायण’ की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता, रणबीर कपूर के लुक पर फिदा हुए फैंस

Ramayana Teaser: हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म ‘रामायण’ का टीज़र रिलीज हुआ, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आए। रणबीर कपूर के दिव्य लुक और भव्य विजुअल्स ने फैंस को प्रभावित किया।
ramayana teaser released ranbir kapoor first look
रामायण की पहली झलक (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ramayana Teaser Released On April 2: बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया है। करीब 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीज़र ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है।

टीजर में सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर के लुक की हो रही है, जो भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके शांत, गंभीर और दिव्य अंदाज ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर उनका यह अवतार तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के भव्य सेट, शानदार विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने भी दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।

किरदार को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर

भगवान राम का किरदार निभाने को लेकर रणबीर कपूर ने अपनी भावनाएं भी साझा की हैं। उन्होंने कहा कि वह इस भूमिका को निभाने नहीं, बल्कि उससे सीखने आए हैं। उनके मुताबिक, भगवान राम की सादगी और पवित्रता को समझना उनके लिए एक बेहद खास अनुभव रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन सकती है।

Ramayana की कहानी पर नितेश तिवारी की सोच

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्देशक नितेश तिवारी ने अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि राम की यात्रा बेहद मानवीय है। उन्होंने बताया कि फिल्म में इसी भावना को ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की गई है। उनके अनुसार, ‘रामायण’ सिर्फ अच्छाई और बुराई की कहानी नहीं, बल्कि सही कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी को भी दर्शाती है।

भगवान राम के आदर्शों पर नमित मल्होत्रा का बयान

टीजर लॉन्च इवेंट में ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा ने भगवान राम के व्यक्तित्व पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा आराम की बजाय सच और स्वयं की बजाय त्याग को चुना। यही कारण है कि उनकी कहानी सदियों से जीवित है। उनके अनुसार, राम की महानता इस बात में नहीं है कि उन्होंने क्या पाया, बल्कि इस बात में है कि उन्होंने क्या त्याग किया। वे ऐसे आदर्श का प्रतीक हैं जो आसान या सुविधाजनक नहीं, लेकिन अत्यंत आवश्यक है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com