- Hindi News »
- Entertainment »
- Sanjay Dutt Taunt On Bollywood Said It Is Entangled In The Race Of Money
संजय दत्त का बॉलीवुड पर तंज, बोले- पैसों और नंबरों की दौड़ में उलझ गया है…
- Written By: सोनाली झा
संजय दत्त ने अपनी कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल के टीजर लॉन्च पर बॉलीवुड पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अब सिर्फ पैसों और बॉक्स ऑफिस नंबरों की दौड़ में उलझ गई है।

संजय दत्त का बॉलीवुड पर तंज
Sanjay Dutt: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों हिंदी सिनेमा के बजाय साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ का टीजर लॉन्च किया गया, जहां उन्होंने बॉलीवुड की वर्तमान स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया दी। संजय दत्त ने बिना लागलपेट कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अब सिर्फ पैसों और बॉक्स ऑफिस नंबरों की होड़ में उलझकर रह गई है, जबकि साउथ सिनेमा में आज भी सच्चा पैशन और क्रिएटिव जुनून दिखाई देता है।
टीजर लॉन्च इवेंट में मीडिया से बात करते हुए संजय दत्त ने कहा कि मैं साउथ सिनेमा से सबसे बड़ी चीज जो सीखता हूं, वो है जुनून। लेकिन बॉलीवुड में अब वह पैशन दिखाई नहीं देता। उम्मीद करता हूं कि ये पैशन फिर लौटे, लेकिन इस समय यहां सब कुछ नंबर और पैसे तक सीमित हो गया है। उन्होंने आगे जोड़ा कि सिनेमा सिर्फ एक बिजनेस नहीं है, ये एक आर्ट फॉर्म है जिसमें दिल और आत्मा लगानी पड़ती है।
कोविड के बाद नहीं संभला बॉलीवुड
संजय दत्त का मानना है कि कोविड-19 महामारी के बाद से बॉलीवुड पूरी तरह से उबर नहीं पाया है। उन्होंने बताया कि जहां साउथ इंडस्ट्री में अब भी अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनाई जा रही हैं, वहीं हिंदी सिनेमा में मेकर्स केवल बॉक्स ऑफिस हिट की चिंता में रहते हैं। दत्त ने यह भी कहा कि बॉलीवुड ने यूपी, बिहार, राजस्थान और झारखंड जैसी मास ऑडियंस को खो दिया है, जो पहले इसकी रीढ़ हुआ करती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Soni Career: अनुप सोनी ने याद किए ‘हथियार’ के दिन, कहा- संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी से बहुत कुछ सीखा
Shilpa Shinde Controversy: शिल्पा शिंदे के बयान पर बढ़ा विवाद, AICWA उठा सकता है बड़ा कदम
Sunil Dutt Birth Anniversary: 25 रुपये की नौकरी से शुरू हुआ सफर, संघर्षों को हराकर बने बॉलीवुड के चमकते सितारे
Neha Kakkar Birthday Story: गरीबी में बीता उनका बचपन, 4 साल की उम्र में जगराते में गाकर कमाए 500 रुपये
ये भी पढ़ें- संगीता बिजलानी के साथ नजर आए अर्जुन बिजलानी, फैंस बोले- क्या है दोनों का रिश्ता
साउथ इंडस्ट्री की सराहना
संजय दत्त ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए कहा कि वहां के फिल्मकार आज भी मास सिनेमा बनाते हैं जो जनता से सीधे जुड़ते हैं। यही वजह है कि वहां की फिल्में आज ज्यादा सफल हो रही हैं। उन्होंने यह भी माना कि साउथ के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स सिनेमा को बिजनेस से ज्यादा एक जुनून की तरह लेते हैं।
केडी द डेविल में संजय का दमदार रोल
फिल्म ‘केडी द डेविल’ की बात करें तो इसमें संजय दत्त, विजय सेतुपति, ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है। टीजर में संजय दत्त के इंटेंस लुक और डायलॉग डिलीवरी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। संजय दत्त का यह बयान बॉलीवुड को एक चेतावनी की तरह देखा जा रहा है।
Sanjay dutt taunt on bollywood said it is entangled in the race of money
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP Rajya Sabha Election: तीसरी सीट पर बीजेपी की ‘गुप्त’ घेराबंदी, कांग्रेस में अंतर्कलह तेज
Jun 06, 2026 | 02:42 PMनागपुर में कार बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी, 15 दिन तक FIR नहीं, खबर छपते ही हरकत में आई पुलिस
Jun 06, 2026 | 02:40 PMशी जिनपिंग के दौरे से पहले किम जोंग उन का बड़ा आदेश, उत्तर कोरिया बनाएगा 10,000 टन का महाविनाशक युद्धपोत
Jun 06, 2026 | 02:33 PM‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ अभियान का बड़ा असर, दो ड्रग तस्करों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
Jun 06, 2026 | 02:33 PMपुणे में गैस सिलेंडर लीक होने से फ्लैट में भीषण ब्लास्ट, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; मां-बेटी सुरक्षित
Jun 06, 2026 | 02:32 PMआए नहीं… डिपोर्ट किए गए हैं अभिजीत दीपके! MEA ने बताया कॉकरोच पार्टी चीफ का सच, अब तक 1,076 लोग निर्वासित
Jun 06, 2026 | 02:32 PMममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PMवीडियो गैलरी

बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM














