संगीता बिजलानी के साथ नजर आए अर्जुन बिजलानी, फैंस बोले- क्या है दोनों का रिश्ता

संगीता बिजलानी के 65वें जन्मदिन की पार्टी में अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें वायरल हो गईं। दोनों के समान उपनाम ‘बिजलानी’ के कारण फैंस के बीच रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे।
संगीता बिजलानी के साथ नजर आए अर्जुन बिजलानी, फैंस बोले- क्या है दोनों का रिश्ता
संगीता बिजलानी के साथ नजर आए अर्जुन बिजलानी
Published on: 
Updated on: 

Arjun Bijlani and Sangeeta Bijlani Relationship: बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने हाल ही में अपना 65वां जन्मदिन शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में कई नामचीन सेलेब्स शामिल हुए, जिनमें टेलीविजन के जाने-माने एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पार्टी की फोटोज और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

दरअसल, लोगों की जिज्ञासा इस बात को लेकर बढ़ गई कि क्या अर्जुन और संगीता आपस में रिश्तेदार हैं, क्योंकि दोनों का सरनेम ‘बिजलानी’ है। कई यूजर्स ने अर्जुन की पोस्ट पर सवाल किए कि क्या वह संगीता बिजलानी के भाई या किसी करीबी रिश्तेदार हैं? लेकिन सच्चाई ये है कि अर्जुन और संगीता का आपस में कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है। अर्जुन ने एक दोस्त के नाते पार्टी में शिरकत की थी।

अर्जुन बिजलानी का पोस्ट

अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे पार्टी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं संगीता बिजलानी। कितनी प्यारी आत्मा। मुझे लगता है कि बिजलानी खास होते हैं। सलमान खान के साथ दिन और भी खास हो गया। ढेर सारा प्यार भाई। बीवी, तुम हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हो।

सलमान और संगीता की दोस्ती

इस पोस्ट में सलमान खान का जिक्र आते ही सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा शुरू हो गई कि सलमान खान अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता के बर्थडे पर क्यों पहुंचे? लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सलमान और संगीता बिजलानी आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं और शादी भी लगभग तय हो गई थी, लेकिन रिश्ता टूट गया। बावजूद इसके, दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं।

सलमान खान का लुक

सलमान पार्टी में ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम पहनकर पहुंचे थे। एक वीडियो में सलमान थोड़े गुस्से में दिखे, लेकिन जब उन्होंने एक छोटे फैन को देखा तो मुस्कुराते हुए पोज भी दिए। फिलहाल सोशल मीडिया पर अर्जुन और संगीता बिजलानी के रिश्ते को लेकर चर्चाएं थम गई हैं, और यह साफ हो चुका है कि दोनों का संबंध सिर्फ प्रोफेशनल और दोस्ती तक सीमित है।

Navbharat Live
navbharatlive.com