- Hindi News »
- Entertainment »
- Superhit Start Then Consecutive Flops Arrogance Ended Kumar Gaurav Career
सुपरहिट शुरुआत, फिर लगातार फ्लॉप फिल्में, घमंड ने खत्म किया कुमार गौरव का करियर
कुमार गौरव ने 1981 में लव स्टोरी से धमाकेदार डेब्यू किया और यूथ आइकन बन गए। मगर जल्दी ही उनका करियर ढलान पर आ गया। निजी जीवन में विजयता पंडित संग अफेयर और राज कपूर की बेटी से टूटी सगाई ने विवाद बढ़ाए।
- Written By: सोनाली झा

कुमार गौरव (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव का जन्म 11 जुलाई को 1956 को लखनऊ में हुआ था। कुमार गौरव आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक समय था जब उन्हें इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार माना जा रहा था। साल 1981 में आई उनकी पहली ही फिल्म ‘लव स्टोरी’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। लेकिन जितनी तेजी से उनका करियर ऊंचाई पर पहुंचा, उतनी ही तेजी से वे इंडस्ट्री से बाहर भी हो गए।
‘लव स्टोरी’ के जरिए कुमार गौरव न सिर्फ दर्शकों के दिलों में छा गए बल्कि उनके लुक्स और रोमांटिक इमेज ने उन्हें यूथ आइकन बना दिया। उनकी जोड़ी फिल्म की को-स्टार विजयता पंडित के साथ खूब सराही गई और फिल्म सुपरहिट रही। फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें आम हो गईं। मगर यही रिश्ता बाद में उनके करियर और निजी जीवन में तूफान लेकर आया।
राज कपूर की बेटी से की सगाई
कुमार गौरव की सगाई राज कपूर की बेटी से हुई थी, लेकिन वह पहले ही विजयता के प्यार में पड़ चुके थे। इस वजह से उन्होंने सगाई तोड़ दी, जिससे कपूर और कुमार परिवारों के रिश्तों में खटास आ गई। वहीं, उनके पिता राजेंद्र कुमार को विजयता से उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। पिता के दबाव में आकर कुमार गौरव ने विजयता को भी छोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर’ के जमील जमाली Rakesh Bedi अब नोरा फतेही संग लगाएंगे ठुमके, BTS वीडियो ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
‘तुम्बाड 2’ में कैमियो नहीं, फिनाले की जान बनेंगी Alia Bhatt, कहानी को देंगी चौंकाने वाला मोड़
25 लाख ठगी और जातिवादी टिप्पणी के आरोपों में फंसे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 50 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
संजय दत्त की बहन से की शादी
कुमार गौरव ने साल 1984 में संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की थी। इस कपल की दो बेटियां- साची कुमार और सिया कुमार हैं। जीजा होने के साथ ही वह संजय दत्त के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। संजू बाबा के करियर को वापस ट्रैक पर लाने में कुमार गौरव का बड़ा हाथ रहा है। वहीं, गौरव और नम्रता की शादी लंबे समय तक बनी रही, लेकिन उनके करियर को यह रिश्ता भी संभाल नहीं सका।
ये भी पढ़ें- ‘जहां अक्ल है, वहां अकड़ है’, KBC प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने लूटी महफिल
घमंड बना करियर का दुश्मन
कुमार गौरव को जब कुछ शुरुआती हिट फिल्में मिलीं, तो उन्होंने खुद को सुपरस्टार मान लिया। उन्होंने कई फिल्मों को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उनमें नई एक्ट्रेस थीं। कहा जाता है कि उन्होंने ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी के साथ काम करने से भी मना कर दिया था। इसके बाद उनका करियर लगातार ढलान पर चला गया। कुमार गौरव अब फिल्मों से दूर एक शांत जीवन जी रहे हैं। वो कभी बॉलीवुड के चहेते थे, लेकिन गलत फैसलों, रिश्तों की उलझनों और घमंड ने उनका करियर तबाह कर दिया।
Superhit start then consecutive flops arrogance ended kumar gaurav career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
9 मई को National Lok Adalat, संपत्ति और जल कर के सरचार्ज में 100% तक की दी जा रही छूट
May 06, 2026 | 02:17 PMरेत माफिया पर सख्ती की मांग, नागपुर में शिवसेना का RTOपर हल्लाबोल; भ्रष्टाचार पर उठे बड़े सवाल
May 06, 2026 | 02:12 PMसह्याद्रि टाइगर कॉरिडोर पर बवाल: 550 गांवों के अस्तित्व पर संकट, पालकमंत्री आबिटकर ने दिए कड़े निर्देश
May 06, 2026 | 02:10 PM‘सनातन और हिंदू धर्म अलग हैं’, सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई का तीखा पलटवार
May 06, 2026 | 02:09 PMKandivali Property Fraud: बिना मालिक की अनुमति बेचा फ्लैट, महिला शिक्षिका से धोखाधड़ी का मामला उजागर
May 06, 2026 | 02:08 PMभारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान को सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की 5 शर्तों जिसनें बांधे दिल्ली के हाथ
May 06, 2026 | 02:06 PMMedicines Buffer Stock: मानसून से पहले स्वास्थ्य अलर्ट; दुर्गम गांवों के लिए दवाओं का बफर स्टॉक अनिवार्य
May 06, 2026 | 02:05 PMवीडियो गैलरी

100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM














