RSS के 100 साल पूरे होने पर संजय दत्त ने दी खास प्रतिक्रिया, कहा- ‘हर चुनौती के बावजूद राष्ट्र….’
Sanjay Dutt Video: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने के खास मौके पर संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
संजय दत्त का विशेष संदेश (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
RSS 100 Years Celebration: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। संजय दत्त ने कहा कि इस विजयादशमी पर संघ 100 साल का सफर पूरा कर रहा है, और यह अपने देश और समाज के लिए लगातार समर्पित रहा है।
दरअसल, वीडियो में संजय दत्त ने संघ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संघ ने हर चुनौती के बावजूद राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। उनके अनुसार, संघ के स्वयंसेवक विभिन्न क्षेत्रों में समाज और देश की भलाई के लिए काम करते आए हैं। संकट के समय भी वे आगे बढ़कर सेवा में लगे रहते हैं।
संजय दत्त ने RSS के 100 साल पर शेयर किया खास वीडियो
संजय दत्त ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वो इस महत्वपूर्ण अवसर पर संघ के राष्ट्र निर्माण के मिशन में योगदान दें। उनका संदेश था कि हम सब मिलकर अपने देश और समाज की भलाई के लिए प्रयास करें।
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
Imtiaz Ali ने Deepika Padukone पर दिए गुड गर्ल इमेज वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मैं कोई रिस्क लेना नहीं चाहता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 साल की यात्रा कई मायनों में प्रेरणादायक रही है। संघ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और देशभक्ति जैसे क्षेत्रों में लगातार काम किया है। इनके स्वयंसेवक हमेशा समाज के हर तबके तक पहुंचने और लोगों की मदद करने में तत्पर रहते हैं।
ये भी पढ़ें- थिएटर में छाया वरुण-जाह्नवी का रोमांस, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ देख दर्शक बोले- ‘मजेदार मूवी’
एक्टर के वीडियो पर फैंस ने भी दी प्रतिक्रियाएं
संजय दत्त के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया। फैंस और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके विचारों को सराहा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान को याद किया। हालांकि, इस अवसर पर संजय दत्त ने देशवासियों से अपील की कि वो संघ के मिशन को समझें और अपनी तरफ से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में सहयोग करें। उनका यह संदेश विजयादशमी के पर्व पर और भी विशेष बन गया, क्योंकि यह त्यौहार अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है।
अंत में संजय दत्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर हम सब मिलकर राष्ट्र निर्माण के अभियान में शामिल हों। जय हिंद, जय भारत।”
