जब निजी रिश्तों ने पूजा भट्ट को बना दिया हेडलाइन क्वीन, करिश्मा कपूर से टकराव, रणवीर शौरी से किया ब्रेकअप
Pooja Bhatt Controversy: पूजा भट्ट ने दिल है की मानता नहीं जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। महेश भट्ट संग विवादित फोटोशूट, करिश्मा कपूर संग विवाद और रणवीर शौरी से ब्रेकअप को लेकर वह सुर्खियों में रहीं।
- Written By: सोनाली झा
पूजा भट्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Pooja Bhatt Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता पूजा भट्ट का नाम हिंदी सिनेमा में जितना उनकी फिल्मों के लिए जाना जाता है, उतना ही उनकी निजी जिंदगी और विवादों के लिए भी। 24 फरवरी 1972 को जन्मीं पूजा, मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1989 में टीवी फिल्म डैडी से की, जिसका निर्देशन उनके पिता ने किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया और उन्हें पहचान मिली।
इसके बाद पूजा भट्ट ने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। वह आमिर खान, संजय दत्त और शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ नजर आईं। दिल है की मानता नहीं और सड़क जैसी फिल्मों ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया। हालांकि, उनका करियर जितना सुर्खियों में रहा, उससे कहीं ज्यादा उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बनी। 1990 के दशक में पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट का एक विवादास्पद मैगजीन फोटोशूट सामने आया, जिसमें दोनों लिप-लॉक करते दिखे। इस तस्वीर ने पूरे बॉलीवुड में हलचल मचा दी और आज भी इसे इंडस्ट्री के सबसे चर्चित विवादों में गिना जाता है।
पूजा भट्ट ने शराब की लत पर की थी बात
पूजा भट्ट ने अपनी शराब की लत को लेकर भी खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने जिंदगी में हर चीज पूरी शिद्दत से की, जिसमें शराब भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि इस लत ने उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया, लेकिन 44 साल की उम्र में उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला किया और खुद को संभाला।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
Happy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
करिश्मा कपूर के साथ विवाद
एक दौर में पूजा भट्ट और करिश्मा कपूर के बीच बयानबाज़ी को लेकर तनाव की खबरें सामने आई थीं। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पूजा उनकी मां बबीता कपूर पर नेगिटिव टिप्पणी करती हैं। स्टारडस्ट को दिए बयान में करिश्मा ने अपनी मां के प्रभाव को लेकर उठ रही अफवाहों पर सफाई दी और पूजा के आरोपों पर नाराजगी जताई थी।
रणवीर शौरी से मतभेद
पूजा भट्ट का नाम अभिनेता रणवीर शौरी के साथ भी जुड़ा था। दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उनका रिश्ता खत्म हो गया। रिपोर्ट्स में ब्रेकअप की वजह शराब की लत और आपसी मतभेद बताए गए। पूजा ने रणवीर पर आक्रामक व्यवहार के आरोप लगाए थे, जबकि रणवीर ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनके बीच सामान्य कपल की तरह मतभेद जरूर थे, लेकिन हिंसक व्यवहार का सवाल नहीं था।
