Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Birthday Special: समीर अंजान के बिना अधूरा था बॉलीवुड का 90s एरा, ‘आशिकी’ से शुरू हुआ हिट्स का सिलसिला

Sameer Anjaan Career: समीर अंजान ने 90 के दशक की फिल्मों को अपने गीतों से खास पहचान दी। ‘आशिकी’ से मिली सफलता के बाद उन्होंने 4000 से ज्यादा गाने लिखे। उनके रोमांटिक गीत आज भी तीन पीढ़ियों के दिलों मे

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Feb 24, 2026 | 05:00 AM

समीर अंजान (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sameer Anjaan Birthday Story: गीतकार समीर अंजान का जन्म 24 फरवरी 1958 को वाराणसी में हुआ था। समीर अंजान आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। समीर अंजान ने कॉमर्स की पढ़ाई की और बैंक की नौकरी भी की, लेकिन उनका मन शब्दों की दुनिया में बसता था। उनके पिता अंजान खुद हिंदी फिल्मों के नामी गीतकार थे और चाहते थे कि बेटा स्थिर नौकरी करे। मगर समीर सपनों का शहर मुंबई पहुंच गए।

पिता ने साथ रखने से पहले दो सवाल पूछे थे कि क्या कभी सच्चा प्यार किया है? समीर से पिता ने पहला सवाल किया है कि क्या तुमने कभी किसी से प्यार किया? समीर ने जवाब दिया कि हां, किया। पिताजी ने पलटकर पूछा कि क्या सोचकर किया? समीर ने जवाब दिया कि कोई सोचकर प्यार थोड़े करता है। समीर के पिता ने दूसरा सवाल किया कि तुम क्या ये सोचके मुंबई आए हो कि ये जन्नत है? समीर ने कहा कि हां, पिता ने कहा कि जन्नत पाने के लिए जानते हो क्या करना पड़ता है।

समीर अंजान के पिता की शर्त

समीर के पिता ने तीसरी बात जो कही वो एक शर्त थी। समीर के पिता ने कहा कि जो भी तुम मुझसे मांगोगे मैं तुमको दे दूंगा लेकिन कभी मुझसे गाने में मदद मांगोगे तो घर से बाहर कर दूंगा। समीर ने सब शर्ते मानीं और फिल्मों में कूद गए। साल 1983 से फिल्मों में सक्रिय हुए समीर को असली पहचान 1990 में आशिकी और फिल्म दिल के गीतों से मिली। इसके बाद 90 का दशक जैसे उनकी कलम के नाम हो गया। साजन के ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ और ‘देखा है पहली बार’, ‘दीवाना’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘धड़कन’ जैसी फिल्मों के गीतों ने प्रेम को नई भाषा दी।

सम्बंधित ख़बरें

Lalita Pawar Career: एक थप्पड़ ने बदल दी किस्मत, 700 फिल्मों की अदाकारा ललिता पवार का नाम गिनीज बुक में दर्ज

अधूरी प्रेम कहानियों के जादूगर, क्यों रियल लाइफ में रहे तन्हा? बर्थडे पर जानिए संजय लीला भंसाली की कहानी

जब निजी रिश्तों ने पूजा भट्ट को बना दिया हेडलाइन क्वीन, करिश्मा कपूर से टकराव, रणवीर शौरी से किया ब्रेकअप

‘धुरंधर 2’ में इस एक्टर की हुई एंट्री! क्या यही हैं ‘बड़े साहब’, 27 किरदारों की लिस्ट से खुला राज?

ये भी पढ़ें- ईशा मालवीय की डेब्यू फिल्म ‘इश्कां दे लेखे’ का ट्रेलर रिलीज, गुरनाम भुल्लर संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

समीर अंजान का करियर

समीर अंजान के लिखे शब्द सीधे दिल में उतरते थे, क्योंकि वे वही लिखते थे जो उन्होंने जिया। समीर अंजान के नाम 4000 से ज्यादा गाने लिखने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो उन्हें गीतकारों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करता है। ‘नजर के सामने’ जैसे गीत उन्होंने अपने पहले प्यार की याद में लिखे थे। शायद यही सच्चाई और अनुभव उनके गीतों को कालजयी बनाते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि अगर समीर अंजान के गीत ना होते, तो 90 के दशक की फिल्मों का जादू अधूरा रह जाता।

Sameer anjaan birthday 90s bollywood songs biography

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2026 | 05:00 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.