‘धुरंधर’ में गूंजा 40 साल पुराना पाकिस्तानी गाना, 2 मिनट के सॉन्ग के लिए पाक सिंगर को मिली मोटी रकम
Dhurandhar 2 Songs: फिल्म ‘धुरंधर’ में संजय दत्त की एंट्री पर बजा 40 साल पुराना गाना ‘हवा हवा’ खूब चर्चा में रहा। इस गाने के लिए पाकिस्तानी सिंगर को मेकर्स ने करीब 45 लाख रुपये दिए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
संजय दत्त (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sanjay Dutt Entry Pakistani Song Hawa Hawa: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म धुरंधर सिर्फ अपनी कहानी, दमदार किरदारों और हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए ही नहीं, बल्कि अपने म्यूजिक के कारण भी खूब सुर्खियों में रही। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है और इसमें अलग-अलग कल्चर के गानों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिला। बॉलीवुड से लेकर विदेशी ट्रैक्स तक, फिल्म के म्यूजिक एलिमेंट्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
फिल्म में कई ऐसे गाने शामिल किए गए जो पहले से ही लोकप्रिय थे। इनमें रणवीर सिंह पर फिल्माया गया पुराना गाना ‘रंभा हो’ और अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया बहरीनी ट्रैक FA9LA शामिल है। इन गानों ने फिल्म के म्यूजिक को अलग पहचान दी और फैंस के बीच काफी चर्चा भी बटोरी।
‘हवा हवा’ के लिए पाक सिंगर को मिले लाखों रुपये
हालांकि सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा वह गाना जो संजय दत्त की एंट्री के दौरान बजता है। यह गाना है ‘हवा हवा’, जिसे पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर ने गाया था। यह मशहूर ट्रैक करीब 40 साल पुराना है और आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। फिल्म में लगभग दो मिनट तक बजने वाला यह गाना संजय दत्त की एंट्री को और भी दमदार बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Haunted 3D Day 5: हॉरर का खौफ बना कमाई का हथियार, 5वें दिन में पार किया बड़ा आंकड़ा
फराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
Bharat Bhhagya Viddhaata और गवर्नर की हालत हुई खराब, पांचवें दिन मैं वापस आऊंगा की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Peddi Collection: पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ बनी बड़ी टॉलीवुड फिल्म
Today’s forecast: Hawa mein kuch badlaav hai! 🫣 kyunki The Jinn aka Sanjay Dutt is here 😎💪🏼 Book your tickets.
🔗 – https://t.co/XcvO9heEb8#Dhurandhar Ruling Cinemas Worldwide.@RanveerOfficial #AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun #SaraArjun @bolbedibol… pic.twitter.com/wmH2iQbBHu — Jio Studios (@jiostudios) January 10, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गाने का इस्तेमाल करने के लिए फिल्म के मेकर्स ने हसन जहांगीर से आधिकारिक अनुमति ली थी। इसके साथ ही उन्हें इसके लिए लगभग 50 हजार डॉलर, यानी करीब 45 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया।
हाल ही में हसन जहांगीर पाकिस्तानी टीवी शो ‘शान-ए-सहूर’ में नजर आए, जहां उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पहले के समय में कॉपीराइट सिस्टम इतना मजबूत नहीं था, लेकिन अब उनके गानों का इस्तेमाल करने से पहले मेकर्स अनुमति लेते हैं और इसके लिए भुगतान भी करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ‘हवा हवा’ को उन्होंने 1986 में रिकॉर्ड किया था और यह गाना 1987 में रिलीज हुआ था।
ये भी पढ़ें- पनवेल में जन्नत जुबैर और भाई आयान पर हमले की खबर से मचा हड़कंप, फैंस हुए परेशान, जानें क्या है पूरा मामला?
‘धुरंधर 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार
‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसका सीक्वल धुरंधर द रिवेंज भी चर्चा में है, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में भी पुराने और लोकप्रिय गानों का तड़का लगाया गया है। सीक्वल में संजय दत्त, रणवीर सिंह, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर से ही साफ हो गया है कि इस बार भी म्यूजिक और एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।
