-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sania Mirza Farah Khan Panic Attack
शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा को आते थे पैनिक अटैक, पॉडकास्ट में खुलासा
- Written By: अनिल सिंह
Sania Mirza Panic Attack: फराह खान ने सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट पर खुलासा किया कि शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया को पैनिक अटैक आते थे। सानिया ने कबूला कि वह कांप रही थीं।

'मैं कांप रही थी, शो नहीं कर पाती': सानिया मिर्जा ने कबूला तलाक के बाद का मुश्किल दौर
Sania Mirza Shoaib Malik Divorce: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) की हाई-प्रोफाइल शादी पिछले साल जनवरी में तलाक के साथ खत्म हो गई थी। अब बॉलीवुड कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान (Farah Khan) ने खुलासा किया है कि इस अलगाव के बाद सानिया मिर्जा एक बेहद मुश्किल दौर से गुजरीं और उन्हें पैनिक अटैक (Panic Attacks) आते थे। फराह खान ने इस दौरान सिंगल मदर के रूप में सानिया के साहस की भी तारीफ की।
फराह खान, सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ (Serving It Up with Sania) में पहुंची थीं। उन्होंने सिंगल मदर के रूप में सानिया के सफर पर बात की। फराह ने कहा, “अब आप एक सिंगल मदर हैं। मुझे लगता है कि सिंगल मदर होने से ज्यादा मुश्किल कुछ नहीं है। आपके लिए ये अकेले करना, क्योंकि आपको काम भी करना होगा और अपने पति को अपना समय भी देना होगा।” (फराह ने गलती से यहां ‘पति’ शब्द का प्रयोग किया, लेकिन उनका आशय जिम्मेदारियों से था।)
फराह खान ने देखा सानिया का ‘सबसे बुरा दौर’
फराह खान ने सानिया के तलाक के बाद के भावनात्मक दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैंने आपको आपके सबसे बुरे दौर से गुजरते देखा है, लेकिन जब से मैं आपको जानती हूं, मैंने आपके सबसे अच्छे और सबसे बुरे दौर को भी देखा है और मुझे लगता है कि आपने दोनों को बराबरी से अच्छी तरह से संभाला है।” इस पर सानिया ने सहमति जताते हुए कहा कि यह बहुत मुश्किल है और हर किसी की अपनी जर्नी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- वरिष्ठ नागरिकों को बूढ़ा नहीं Gen Z प्लस बुलाएं, नीना गुप्ता को पसंद आया केंद्रीय मंत्री का विचार
“मैं कांप रही थी और अगर…”
सानिया मिर्जा ने एक बेहद भावुक पल को याद करते हुए बताया कि एक समय वह शारीरिक रूप से इतनी टूट चुकी थीं कि वह एक लाइव शो में शामिल नहीं हो पातीं, अगर फराह खान उन्हें हिम्मत न देतीं।
सानिया ने कहा, “मैं कैमरे पर इसका जिक्र नहीं करना चाहती, लेकिन एक पल ऐसा था जो मेरे सबसे निराशाजनक पलों में से एक था, जब आप मेरे सेट पर आईं और उसके बाद मुझे एक लाइव शो में जाना था। अगर आप वहां नहीं आतीं। मैं कांप रही थी और अगर आप वहां नहीं आतीं, तो मैं वो शो नहीं करती।” सानिया ने बताया कि फराह ने उनसे कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह वह शो कर रही हैं।
फराह खान ने इस घटना को याद करते हुए कहा, “मैं बहुत डर गई थी। मैंने तुम्हें कभी पैनिक अटैक पड़ते नहीं देखा। मुझे उस दिन शूटिंग करनी थी, लेकिन मैं उसे छोड़कर पजामा और चप्पल पहनकर वहां आ गई।” फराह ने बताया कि सानिया के पैनिक अटैक से वह काफी डर गई थीं।
Sania mirza farah khan panic attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














